The Lallantop

फैक्ट्री में भयंकर आग लगी थी, तिरंगा बचाने के लिए फायरमैन जान पर खेल गया!

लोग सलाम कर रहे हैं!

Advertisement
post-main-image
तिरंगा उतारते दमकलकर्मी सुनील

सोशल मीडिया पर एक फायरमैन की 'बहादुरी' का वीडियो (Fireman Save National Flag From Burning Building In Haryana) काफी देखा जा रहा है. वीडियो में वो फायरमैन आग के बीच तिरंगे को जलने से बचाते दिख रहे हैं. वीडियो हरियाणा (Haryana) के पानीपत (Panipat) का है. दरअसल, पानीपत के एक गोदाम में आग लग गई थी. गोदाम की छत पर तिरंगा भी लगा हुआ था. उस तिरंगे को आग में जलने से बचाने के लिए वो फायरमैन छत पर चढ़ गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी. इस बीच फायरमैन सुनील मेहला की नज़र गोदाम की छत पर लगे तिरंगे पर पड़ी. और तिरंगे को जलने से बचाने के लिए वे छत पर चढ़ गए.

Advertisement

आजतक के प्रदीप कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक गोदाम में आग लगने की घटना मंगलवार, 17 जनवरी की है. तिरंगे को जलने से बचाने वाले फायरमैन सुनील मेहला ने बताया कि जैसे ही उनकी नजर तिरंगे पर पड़ी. वो तेजी से गाड़ी पर चढ़े और तिरंगा उतार लिया.

सुनील ने बताया कि उन्हें ट्रेनिंग के दौरान सिखाया गया है कि जहां आग लगी हो, वहां आग के चारों तरफ देखते रहना चाहिए. ताकि आग फैलने से बचाया जा सके. उन्होंने बताया कि जब उनकी नजर छत पर लगे तिरंगे पर पड़ी, तब उन्होंने गौर किया कि तिरंगे तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है. गोदाम धधक रहा था. इसलिए उन्होंने दमकल की गाड़ी दीवार के पास लगाई और उस पर चढ़ कर गोदाम की छत पर गए. और तिरंगे को सुरक्षित वहां से उतार लिया.

तिरंगे को जलने से बचाने के इस वीडियो को शेयर करते हुए कई लोग फायर फायटर सुनील मेहला की तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि ऐसे देशभक्त का हम सभी को सम्मान करना चाहिए. कुछ लोगों ने लिखा- "इसे कहते हैं देशप्रेम. जय हिंद."

Advertisement

वहीं उस गोदाम के मालिकों ने फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट पर भी आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि फायर ब्रिगेड की ओर से घटनास्थल पर पहुंचने में देरी की गई. गोदाम के मालिकों का कहना है कि आग लगने की वजह से करोड़ों का नुकसान हुआ है.

वीडियो: भारत-पाक मैच में जय शाह ने हाथ में तिरंगा क्यों नहीं लिया?

Advertisement