हर्षा ने बताया, 'सचिन तेंदुलकर के बारे में सबसे अच्छी बात मुझे नवजोत सिद्धू ने सुनाई थी. उन्होंने कहा कि सैंतालीस के बाद सबसे अच्छी चीज़ क्या हुई है, बताइए आप. अब मैं देख रहा हूं इकोनॉमिक ग्रोथ हुआ है, क्या हुआ है. वो बोले, नहीं नहीं ये सब छोड़ो आप. सैंतालीस के बाद एक ही चीज़ बड़ी हुई है कि लड़का इधर पैदा हुआ, उधर नहीं.'दरअसल हर्षा भोगले ने एक क्रिकेट वेबसाइट के लिए हिंदी में वीडियो किया है. जिसमें वह भारत के क्रिकेटर के सफर पर बात कर रहे हैं. उन्होंने गावस्कर से लेकर तेंदुलकर, गांगुली, लक्ष्मण और अब कोहली और अश्विन तक के सफर पर बात की. कोहली के बारे में उन्होंने कहा, 'उनका औसत एकदिवसीय क्रिकेट में टेस्ट से ज्यादा है और टी-20 में उससे भी ज्यादा है. बड़ी उल्टी सी इमारत बना रहे हैं विराट कोहली.' हर्षा भोगले को हिंदी में सुनने का लुत्फ़ अलग है. जब वो क्रिकेट के बारे में बात करते हुए 'ख़्वाबों' का ज़िक्र करते हैं, वो भी 'ख़' पर नुक़्ते के साथ, तो हम देसज लोगों की बांछें खिल जाती हैं. ये जारी रहे. हम आभारी रहेंगे. आखिर में वो कहते हैं, 'बस इतना ही कहना चाहूंगा कि टीमें बनती जाती हैं, बिगड़ती जाती हैं, फिर बनती जाती हैं. मैं गुलज़ार साहब की तरह शायरी नहीं करना चाहता, लेकिन बात बिल्कुल वैसी ही है.' देखिए पूरा वीडियो https://twitter.com/cricbuzz/status/787583659700199424
सचिन के बारे में सबसे खूबसूरत बात हर्षा भोगले ने बताई है
सचिन तेंदुलकर पर इतना प्यार लुटाया है हमने कि उनके इश्क में कितनी बातें तरह-तरह से कही गई हैं. लेकिन इस बात में पोटाश है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
सचिन तेंदुलकर पर इतना प्यार लुटाया है हमने कि उनके इश्क में कितनी बातें तरह-तरह से कही गई हैं. लेकिन इस महान बल्लेबाज के बारे में कही गई सबसे शानदार बात कौन सी है? लल्लनटॉप क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने वो बात बताई जो नवजोत सिंह सिद्धू ने सचिन के लिए कही थी.
Advertisement











