The Lallantop

यूपी: BJP के 47 साल के नेता पर आरोप- सपा नेता की 26 साल की बेटी को 'भगा' ले गया

BJP ने पार्टी से निकाल दिया है.

Advertisement
post-main-image
हरदोई पुलिस और आरोपी (तस्वीर: आजतक)

उत्तर प्रदेश के हरदोई में बीजेपी (BJP) के पूर्व नगर महामंत्री पर एक सपा नेता की बेटी को ‘भगा ले’ जाने का आरोप लगा है. समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता ने पुलिस से इसकी शिकायत की है. आरोपी का नाम आशीष शुक्ला बताया गया है. उम्र 47 साल है. BJP इन्हें पद से बर्खास्त कर चुकी है और पार्टी से भी निकाल दिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक के प्रशांत पाठक की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला हरदोई जिले के शहर कोतवाली इलाके से सामने आया है. भाजपा के नगर महामंत्री रहे आशीष शुक्ला पर सपा के एक बड़े नेता की 26 साल की बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप है. 

हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया,

Advertisement

13 जनवरी को एक व्यक्ति ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया कि उसी दिन उनकी बेटी, जिसकी उम्र लगभग 26 साल है, वो घर से कहीं चली गई. पता करने सामने आया कि आशीष शुक्ला नाम का एक व्यक्ति शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर उसको कहीं भगा ले गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. जल्द ही दोनों को तलाश कर ली जाएगा.

शादीशुदा है आरोपी

सपा नेता के मुताबिक, आरोपी शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है. अब पुलिस आशीष शुक्ला और सपा नेता की बेटी की खोजबीन में जुटी है. 

इस मामले के सामने आते ही सपा समर्थक बीजेपी को घेरने लगे. सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा गया.

Advertisement

समाजवादी पार्टी के हरदोई जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने ट्वीट किया,

एक तरफ PM मोदी जी और भाजपा बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देकर बेटियों का सम्मान करने का ढोंग करते हैं, तो दूसरी तरफ बीजेपी के नेता लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनकी इज्जत से खिलवाड़ कर रहे हैं.

हरदोई में शादीशुदा दो बच्चों के पिता बीजेपी के नगर महामंत्री आशीष शुक्ला एक बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है. पुलिस आरोपी पर कार्यवाही कर लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर पीड़ित परिवार को न्याय दे.

मामले पर BJP क्या बोली?

BJP के हरदोई जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कहा,

बीजेपी के एक कार्यकर्ता थे. उन पर आरोप हैं. बीजेपी का चाल चरित्र चेहरा स्पष्ट है. गलत काम कोई भी करेगा, तो कानून उसको सजा देगा. बीजेपी किसी भी ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं खड़ी है, जिसका समाज विरोधी आचरण हो.

BJP जिलाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी आशीष शुक्ला को पार्टी पहले ही उनके पदों से और प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर चुकी है. जिलाध्यक्ष के मुताबिक आशीष शुक्ला पार्टी के नियमों की अवहेलना और अनुशासनहीनता कर रहे थे. इन्हीं वजहों से आशीष शुक्ला को पहले ही निकाल दिया गया था.

वीडियो: BJP नेताओं ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर कर पुजारी विरोधी बताया लेकिन सच ये निकला

Advertisement