The Lallantop

कॉफी विद करण विवाद में आखिरकार हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को सजा मिल ही गई

चार महीने लग गए सजा तय करने में.

Advertisement
post-main-image
शो के चार महीने बाद मिली सजा.
आईपीएल चल रहा है और वर्ल्ड कप सिर पर है. केएल राहुल और हार्दिक पंड्या का सलेक्शन वर्ल्ड कप टीम के लिए हो चुका है. मगर कॉफी विद करण में जाने की एक गलती अभी भी पीछा नहीं छोड़ रही है. हार्दिक पंड्या और केएल राहुल पर बीसीसीआई के ओम्बुड्समैन यानी लोकपाल ने 20-20 लाख रुपए का जुर्माना लगया है. निर्देश दिया है कि वो इतना पैसा चैरिटी में दें. इस विवाद के निपटारे के लिए नियुक्त किए गए लोकपाल डीके जैन ने कहा कि दोनों को 20-20 लाख रुपए का ये जुर्माना भरना है. कहा गया है कि दोनों खिलाड़ी एक-एक लाख रुपए प्रति परिवार शहीदों के 10 परिवारों को देगें और दोनों 10-10 लाख रुपए क्रिकेट असोसिएशन ऑफ ब्लांइड यानी दृष्टिहीन क्रिकेटरों की असोसिएशन को भी देगें. बीसीसीआई को ऑर्डर दिया गया है कि अगर ये खिलाड़ी इस ऑर्डर के मिलने के चार हफ्तों के भीतर इस जुर्माने की भरपाई नहीं करते हैं तो ये उनकी मैच फीस से काट लिया जाए. यहां इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि ये दोनों खिलाड़ी पहले ही 30 -30 लाख रुपए का नुकसान झेल चुके हैं. जब इन दोनों को ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापिस भेजा गया था उस दौरान इन्होंने 5-5 मैच मिस किए थे. दोनों खिलाड़ियों के लिए राहत की बात ये रही कि बीसीसीआई ओंबुड्समैन ने किसी तरह का कोई बैन नहीं लगाया. नहीं तो आईपीएल के साथ साथ वर्ल्ड कप में खेलने का सपना भी टूट जाता. इस पूरे विवाद पर और जानने के लिए ये पढ़ें.
वीडियो भी देखें-

Advertisement
Advertisement