The Lallantop

हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद दीफ की मौत की पुष्टि

इसी के साथ हमास ने डिप्टी मिलिट्री कमांडर मारवान इस्सा की मौत का भी एलान किया है. अमेरिका ने मार्च, 2024 में इस्सा की मौत की घोषणा की थी.

Advertisement
post-main-image
फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद दीफ के मौत की पुष्टी हो गई है. (तस्वीर:सोशल मीडिया)

फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद दीफ की मौत की पुष्टि हो गई है. यह पुष्टि संगठन ने खुद की है. मोहम्मद दीफ पिछले साल गाजा पट्टी में इजरायल के हवाई हमले में मारे गए थे. वो इजरायल की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इजरायली सेना ने अगस्त, 2024 में मोहम्मद दीफ के दक्षिणी गाजा में हवाई हमले में मारे जाने का दावा किया था. लेकिन तब हमास ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी. दीफ की स्थिति पर हमास ने पहली बार बयान जारी किया है.

फ्रांस की समाचार एजेंसी AFP ने दीफ के मौत की खबर छापी है. रिपोर्ट में हमास के हवाले से लिखा है, "अल-कासम ब्रिगेड हमारे महान सेनानियों और कमांडरों के एक ग्रुप की शहादत का एलान करता है. इसमें अल-कासम ब्रिगेड के चीफ ऑफ स्टाफ कमांडर मोहम्मद दीफ और डिप्टी मिलट्री कमांडर मारवान इस्सा शामिल हैं.”

Advertisement

इसी के साथ हमास ने डिप्टी मिलिट्री कमांडर मारवान इस्सा की मौत का भी एलान किया है. अमेरिका ने मार्च, 2024 में इस्सा की मौत की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें:करोड़ों का गबन कर भागे दो भारतीयों को इंटरपोल की मदद से पकड़ा, एक तो 20 साल से फरार था

कौन हैं मोहम्मद दीफ?

अल ज़ज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद दीफ 1990 के दशक में हमास की सैन्य शाखा कासम ब्रिगेड के संस्थापकों में से एक थे. उन्होंने 20 से अधिक वर्षों तक समूह का नेतृत्व किया था. ऐसा कहा जाता है कि एक बार आत्मघाती बम विस्फोटों में दर्जनों इजरायलियों की मौत हुई थी. दावा किया जाता है कि इस योजाना का मास्टरमांइड मोहम्मद दीफ ही थे. उन्हें याया सिनवार के बाद हमास सेना का सबसे बड़ा अधिकारी माना जाता था. सिनवार को पिछले साल इजरायल ने मार गिराया था.

Advertisement

इजरायल ने 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमलों की योजना बनाने में मोहम्मद दीफ को जिम्मेदार माना था. इस हमले में 1,200 लोग मारे गए थे और 251 को बंधक बना लिया गया था.

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योव गैलेंट के अलावा अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने 2024 में दीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.

वीडियो: दुनियादारी: बांग्लादेश किन समझौतों को तोड़ने की बात कर रहा है?

Advertisement