यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक बार फिर निशाना बनाया गया है. एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन हमले हुए, जिसमें चार लोग घायल हो गए. घायलों में एक भारतीय भी शामिल है. हमले के बावजूद, दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक का काम पहले की तरह जारी है. इस समय अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग चल रही है, जो लगभग पूरे वेस्ट एशिया में फैल गई है. इस महीने दुबई एयरपोर्ट पर यह दूसरा बड़ा ड्रोन हमला है.
दुबई एयरपोर्ट के पास फिर ड्रोन से हमला, एक भारतीय समेत 4 लोग घायल
Dubai Airport Drone Attack: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हुआ ये दूसरा ड्रोन हमला है. Iran Israel के अलावा UAE और अन्य अरब देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बना रहा है.


बुधवार, 11 मार्च को दुबई एयरपोर्ट के पास हुए हमले में एक भारतीय के अलावा दो घाना और एक बांग्लादेश का व्यक्ति घायल हुआ है. दुबई एयरपोर्ट वेस्ट एशिया समेत दुनिया के सबसे बिजी एयरपोर्ट में से एक है. जब से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुआ है, ईरान पलटवार करते हुए इजरायल पर जोरदार हमले कर रहा है.
ईरान ने UAE को भी निशाना बनाया. राजधानी अबू धाबी समेत दुबई में कई ईरानी हमले देखे गए. ईरान इजरायल पर तो हमला कर ही रहा है, साथ में अरब देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर भी ड्रोन और मिसाइलें दाग रहा है.
11 मार्च को दुबई एयरपोर्ट के पास हुए हमले पर जानकारी देते हुए दुबई के सरकारी मीडिया के ऑफिस ने X पर बताया,
"अधिकारियों ने कंफर्म किया है कि कुछ देर पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास दो ड्रोन गिरे, जिससे घाना के दो नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आईं, एक भारतीय नागरिक को हल्की चोटें आईं. एयर ट्रैफिक नॉर्मल चल रहा है."

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति पेजेश्कियान की 'माफी' से ईरान में उबाल, IRGC भी नाराज, दुबई पर हमले में 1 की मौत
7 मार्च को भी दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन दागे जाने का दावा किया गया था. लेकिन बाद में इस खारिज कर दिया गया. दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया था कि ड्रोन को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट करके मार गिराया गया था.
वीडियो: ईरान-अमेरिका जंग के चलते तेल की तंगी चल रही, फिर भारत ने बांग्लादेश को तेल क्यों दिया?















.webp?width=120)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
