The Lallantop

फाइटर जेट दिखाया गया, गदा चलाते हनुमान जी की तस्वीर लगी थी, हटाने की वजह पता लगी

हनुमान जी की तस्वीर लगी थी और लिखा था- 'तूफान आ रहा है'

Advertisement
post-main-image
HAL ने इस घटना पर बयान भी जारी किया है | फोटो: आजतक

एक लड़ाकू विमान, उस पर थी गदा चलाते हनुमान जी की तस्वीर. 24 घंटे बाद तस्वीर गायब हो गई. विमान बनाया हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने. तस्वीर हटी तो विवाद शुरू हो गया. कंपनी को सामने आकर बताना पड़ा कि आखिर मामला क्या है. आइए आपको शुरू से सब कुछ बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस समय कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु में 5 दिन का Aero India Show चल रहा है. सोमवार, 13 फरवरी को इस एयरो शो के दौरान HAL ने HLF-42 नाम का एक Trainer Aircraft प्रदर्शित किया. इस पर भगवान हनुमान की तस्वीर बनी हुई थी. लेकिन, अब HAL ने इस विमान से हनुमान की तस्वीर को हटा लिया है.

इंडिया टुडे से जुड़े शिव अरूर और सगाय राज की रिपोर्ट के मुताबिक एयरो शो के दौरान HAL ने हाल ही में विकसित सुपरसोनिक ट्रेन विमान का मॉडल प्रदर्शित किया था. इस विमान ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था. क्योंकि विमान के पिछले हिस्से पर हनुमान की बड़ी तस्वीर बनी हुई थी. इसमें हनुमान जी गदा उठाकर प्रहार करते दिख रहे थे. तस्वीर के साथ एक संदेश भी लिखा था. लिखा था, 'स्टोर्म इज कमिंग' जिसका हिंदी में मतलब है 'तूफान आ रहा है'. लेकिन, अब इस तस्वीर को ट्रेनी विमान से हटा लिया गया है.

Advertisement

इंडिया टुडे के मुताबिक जब विवाद हुआ तो HAL की ओर से कहा गया,

‘हमें लगा कि यह ठीक नहीं है, इसलिए हमने तस्वीर हटा दी.’

HLF 42 फाइटर जेट एक ट्रेनी विमान है. ट्विन इंजन वाला. HAL इसे बना रहा है. HLF 42 के ग्रुप कैप्टन एचवी ठाकुर ने सोमवार को बताया था कि ये भारतीय सेनाओं के लिए काफी मददगार साबित होगा. अभी दशकों पुराने स्तर से ही ट्रेनिंग हो रही है. लेकिन, अब ऐसे ही विमान की भारत को जरूरत है.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा,

'आज नए विमान में हनुमान की ही ताकत चाहिए. यह विमान हनुमान की तरह तेज गति से उड़ता है. HAL ने पहले एक डिजाइन बनाया था, जो काफी सफल रहा था, इसका नाम था मारुत.'

एचवी ठाकुर के मुताबिक नया HLF 42 फाइटर जेट भी मारुत की विरासत की ओर आगे बढ़ा रहा है. इसलिए इसे पवन पुत्र भी कह सकते हैं.

वीडियो: एयरफोर्स के लड़ाकू विमान सुखोई 30 और मिराज 2000 क्रैश, एक पायलट की मौत

Advertisement