The Lallantop

ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे करने वाली टीम में झगड़ा? कोर्ट ने हटाया तो कैमरे पर रोने लगे वकील

अजय ने विशाल पर लगाए आरोप - "उनके कहने पर मुझे कमीशन से हटाया"

Advertisement
post-main-image
ज्ञानवापी मस्जिद और अजय मिश्रा

कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque) के अंदर कोर्ट कमीशन (Court Commission) ने सर्वे (Survey) किया. सर्वे पूरा हो गया. लेकिन रिपोर्ट पेश करने से पहले ही कोर्ट ने कमीशन को हेड कर रहे अजय मिश्रा को ही कमीशन से हटा दिया. कोर्ट में कमीशन की रिपोर्ट अब विशाल सिंह पेश करेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#अजय मिश्रा को कोर्ट ने क्यों हटाया?

खबरों के मुताबिक, सर्वे टीम में शामिल स्पेशल एडवोकेट कमिश्नर विशाल सिंह से कोर्ट से अजय मिश्रा के खिलाफ शिकायत की थी. विशाल सिंह ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर अजय मिश्रा पर ये आरोप लगाया था कि अजय मिश्रा रिपोर्ट तैयार करने में सहयोग नहीं कर रहे हैं. अजय मिश्रा पर ये भी आरोप भी लगा कि उनके निजी कैमरामैन आरपी सिंह सर्वे की जानकारी मीडिया में लीक कर रहे हैं.

#अदालत ने क्या कहा?

कोर्ट की तरफ से लिखित आदेश में ये कहा गया कि अजय मिश्रा ने अपनी तरफ से एक प्राइवेट कैमरामैन रखा, जो मीडिया को जानकारी दे रहा था. उनके कैमरामैन आरपी सिंह पर मीडिया में गलत बाइट देने की बात आदेश की कॉपी में लिखी गई. कोर्ट ने उनके व्यवहार को गैर-जिम्मेदाराना पाया. इसी को लेकर न्यायालय ने ये कार्रवाई की और अजय मिश्रा को कमीशन से हटा दिया. अदालत ने अजय मिश्रा को हटाते हुए विशाल सिंह को कमीशन की रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया. इस काम में एडवोकेट अजय प्रताप सिंह, विशाल सिंह का सहयोग करेंगे.

Advertisement

#अजय मिश्रा ने क्या कहा?

अदालत के फैसले के बाद आजतक से बात करते हुए अजय मिश्रा का दर्द छलक उठा. अजय मिश्रा रोने लगे. उन्होंने कहा कि,

पूरे सर्वे के दौरान उन्होंने विशाल सिंह का सहयोग किया. मैंने विशाल सिंह को बड़ा भाई माना. विशाल सिंह के कहने पर मैं कल रात 12 बजे तक कमीशन की रिपोर्ट बना रहा था. सुबह उठा तो मुझे पता चला कि उनके कहने पर मुझे कमीशन से हटा दिया गया. मुझे बहुत दुख है. मेरी आत्मा जानती है कि मैंने कुछ गलत नहीं किया. मैं अदालत का आदेश मानूंगा. और चुप बैठूंगा. लेकिन मैंने कुछ गलत नहीं किया. विशाल सिंह मुझसे इस बारे में कभी कोई बात भी नहीं की.

Ajay Kumar Mishra

Advertisement

अजय कुमार मिश्रा.

#विशाल सिंह ने क्या कहा?

विशाल सिंह ने कहा कि अजय मिश्रा को गलतफहमी हुई है. मैंने अजय मिश्रा को हटाने के लिए कोर्ट में शिकायत नहीं की थी. उन्होंने कहा,

केस के प्रतिवादी संख्या 4 को अजय मिश्रा के काम काज से आपत्ति थी. इसलिए मैंने स्थिति साफ करने के लिए कोर्ट से एप्लीकेशन दी थी. मैंने कहा था कि जांच में सहयोग नहीं मिल रहा है. इसके अलावा मैंने कोर्ट में कोई टीका टिप्पणी नहीं की थी. विशाल सिंह ने कहा कि अजय मिश्रा गलतफहमी का शिकार हुए. हम साथ बैठ कर एक दूसरे को समझा लेंगे. ऐसा नहीं कि कोर्ट ने इन्हें हटा दिया है, 6 और 7 तारीख के सर्वे रिपोर्ट अजय कुमार मिश्र देंगे और 14-15-16 की रिपोर्ट मैं दूंगा.

Vishal Sing

ज्ञानवापी सर्वे टीम के कमिश्नर विशाल सिंह.

#कोर्ट कमीशन कब पेश करेगा रिपोर्ट?

16 मई को पूरे हुए तीन दिन का सर्वे पूरा हो गया. अदालत ने आदेश दिया था कि 17 मई तक सर्वे पूरा कर, उसी दिन कमीशन अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंपे. मंगलवार, 17 मई को अदालत में सुनवाई हुई तो कमीशन ने रिपोर्ट फाइल करने के लिए दो दिन का वक्त मांगा. कमीशन ने कहा कि कई घंटो की वीडियोग्राफी और कई फोटोग्राफ्स हैं. इन्हें कम्पाइल करके रिपोर्ट बनाने में थोड़ा वक्त लग रहा है. अदालत ने कमीशन की इस मांग को स्वीकार कर लिया है. अब 19 मई को कमीशन अदालत में अपनी रिपोर्ट पेश कर सकता है.

वीडियो: ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग के दावे के बाद वजूखाने की सुरक्षा के लिए क्या किया गया है?

Advertisement