The Lallantop

अपने ही 'बलात्कारी' के साथ रहने के लिए अपनी मां का क़त्ल किया!

मां संबंध पर राजी नहीं थी, तो प्लैन बनाकर हत्या कर दी.

Advertisement
post-main-image
मृतका की तस्वीर और बंद घर की सांकेतिक तस्वीर. (फोटो - आजतक)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में एक नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर अपने 'प्रेमी' के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी. आरोप है कि लड़की ने पहले गला घोंटकर मां की हत्या की, फिर शव पर चाकू से कई वार किए. ख़बर ये भी है कि लड़की ने जिस प्रेमी के लिए मां की हत्या की उसी पर लड़की के साथ रेप और अपहरण करने का आरोप भी है. इस मामले में वो जेल भी जा चुका है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
'मां को नहीं पसंद था, तो प्लैन बनाया'

आजतक से जुड़े रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक़, मामला ग्वालियर के भिंड का है. मृतका अपनी 17 साल की बेटी के साथ हजीरा थाना क्षेत्र के एक इलाक़े में किराए के कमरे में रहती थी. लड़की का सोनू नाम के युवक से प्रेम संबंध था. मां को ये संबंध पसंद नहीं था. सोनू पर आरोप ये भी लगे कि उसने लड़की का अपहरण किया और उसका बलात्कार किया. लड़की की मां कोर्ट गई. पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए. पुलिस ने लड़की को ढूंढा और सोनू के ख़िलाफ़ अपहरण और रेप का केस दर्ज किया था.

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी सोनू पिछले महीने ही जेल से छूटकर बाहर आया था. उसने लड़की से मिलना-जुलना शुरू कर दिया. मां को उनका मिलना पसंद नहीं था, लेकिन बेटी उनकी बात नहीं सुनती था. फिर शुक्रवार, 30 दिसंबर की रात लड़की ने सोनू के साथ मिलकर मां की हत्या का प्लैन बनाया और उन्हें गला घोंटकर मार डाला.

Advertisement

कथित तौर पर लड़की और उसका प्रेमी रात भर लाश के साथ ही घर में रहे. 31 दिसंबर की शाम मकान-मालिक को इस घटना के बारे में पता चला और उसने पुलिस को मौत की सूचना दी. मौक़े पर पुलिस पहुंची और पलंग के नीचे रखी लाश को बरामद किया. पूछताछ शुरू की. इसमें लड़की ने अपना जुर्म क़ुबूल कर लिया और ये भी बताया कि वारदात में सोनू शामिल था. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ़्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: सुप्रीम कोर्ट- मोदी सरकार का झगड़ा और अपराध में हिंदू मुस्लिम, क्या हम 2023 में बदलेंगे?

Advertisement
Advertisement