The Lallantop

गुरुग्राम: स्टंट करने से रोका तो खुन्नस में ACP पर ही गाड़ी चढ़ाने लगा 'अफसर' का बेटा

आरोपी के सड़क पर खतरनाक स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं. उसके खिलाफ Gurugram Police ने केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
आरोपी को अरेस्ट करने की कोशिश जारी है (फोटो- क्राइम तक)

हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में एक शख्स पर ACP और पुलिस इंस्पेक्टर को जान से मारने की कोशिश के आरोप लगे हैं. आरोपी को पुलिस ने स्टंट (Stunt) करते हुए पकड़ा था. हिरासत में लेकर उसके पिता को फोन किया गया. पिता ने भी मौके पर पहुंचकर बेटे को थप्पड़ मार दिए. आरोप है कि इस बात से भड़ककर शख्स ACP और इंस्पेक्टर पर ही गाड़ी चढ़ाने निकल पड़ा. खबर है कि आरोपी के पिता भी पुलिस में अफसर हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू इलाके की है. 16 जनवरी की रात को ACP (क्राइम) वरुण दहिया और क्राइम ब्रांच में तैनात एक इंस्पेक्टर रेड पर निकले थे. इस दौरान आरोपी और उसके दोस्तों स्कॉर्पियो में स्टंट करते हुए मिले. आरोपी को रोककर हिरासत में लिया और उसके पिता को मामले की सूचना दी गई. पिता ने कथित तौर पर अपने बेटे को दो चार थप्पड़ मारे.

आरोप है कि इस बात से नाराज होकर आरोपी गाड़ी में बैठा और तेज रफ्तार में ACP और इंस्पेक्टर की तरफ बढ़ने लगा. अधिकारी पीछे हटने में कामयाब रहे लेकिन उन्हें चोटें आ गईं. आरोपी मौके से फरार हो गया. इसके बाद 17 जनवरी को ACP दहिया ने गुरुग्राम सेक्टर 10 पुलिस थाने में आरोपी की पहचान बताए बिना शिकायत दर्ज कराई. उसे अरेस्ट करने की कोशिश जारी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- पंजाब के चर्चित ट्रैक्टर स्टंट पर लगा बैन, मेले में स्टंटमैन की मौत का वीडियो वायरल

खबर है कि आरोपी के सड़क पर खतरनाक स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपलोड किए गए हैं. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्टंट करते हुए पुराने वीडियो भी सामने आए हैं. एक वीडियो में पंजाबी और हरियाणवी गानों के साथ एक फॉर्च्यूनर तीन लेन की सड़क के बीच में रिवर्स गियर में तेजी से दौड़ती हुई दिख रही है. एक वीडियो में दो गाड़ियां बार बार एक दूसरे को क्रॉस करते हुए दाएं से बाएं जाते दिख रही हैं. 

वीडियो: 'दो दिन में घर खाली करो वरना...', गुरुग्राम में मुस्लिमों को धमकी देने वाले पोस्टर लगाने वाला कौन?

Advertisement

Advertisement