The Lallantop

पागलखाने में क्यों डाल दी गई राष्ट्रपति की मॉडल बेटी?

बेहतरीन सिंगर, हार्वर्ड से MBA, कराटे में ब्लैक बेल्ट है ये लड़की.

Advertisement
post-main-image
गुलनारा करीमोव जिसे कभी प्रिंसेस कहा गया और बाद में सत्ता की भूखी.
इस्लाम करीमोव. दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाहों में से एक. 1992 में उज्बेकिस्तान के जन्म से लेकर 2 सितंबर 2016  को अपनी मौत तक प्रेसिडेंट रहे. निर्विरोध. इतने दिनों में उनको चैलेंज मिला सिर्फ अपनी खूबसूरत पॉप सिंगर बेटी से! बाकी किसी ने बोला तो उसे पानी में उबाल दिया जाता था. पर दो साल पहले बेटी गुलनारा अचानक से लापता हो गयी. जब इस्लाम की मौत हुई तब भी उसका कुछ पता नहीं चला. खबर थी कि करीमोव ने अपनी बेटी को सत्ता के रास्ते से हटाने के लिए दो साल से नजरबंद कर रखा था. तानाशाह के मरने के बाद लगा कि अब बेटी बाहर आएगी. लेकिन नहीं आई. अब जो खबर है वो ये है कि 44 साल की गुलनारा करीमोव को पागलखाने में बंद करके रखा गया है. ये काम किया है मौजूदा प्रेसिडेंट ने.
इस्लाम करीमोव की जगह लेने वाले शौकत मिर्जियोव ने उन्‍हें मेंटल इंस्‍टीट्यूट में डलवा दिया है. वजह सत्ता को हासिल करना है. जो काम गुलनारा के तानाशाह बाप ने किया वही शौकत कर रहे हैं. क्योंकि गुलनारा प्रेसिडेंट बनने की दावेदार थीं. तभी इस्लाम की मौत के कुछ देर बाद ही उन्हें बंद कर दिया गया था. 
गुलनारा करीमोव दो साल से नजरबंद हैं.
गुलनारा करीमोव दो साल से नजरबंद हैं.

एक वक्त था जब गुलनारा करीमोव सोवियत यूनियन की सबसे अमीर औरतों में से एक थीं. 2000 में हार्वर्ड से पढ़ाई पूरी कर गुलनारा विदेश मामलों की सलाहकार बन गई थी. डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर भी रही. पॉप स्टार बनकर पूरे देश में छा गईं. खूबसूरत इतनी कि लोग प्रिंसेस कहते थे. एक वक्त था जब उनका कॅरियर चमक रहा था. वो पॉप स्टार होने के साथ-साथ कैटवॉक मॉडल, सोशलाइट और डिप्‍लोमेट थीं. गुलनारा खुद को 'एग्‍जॉटिक उज्‍बेकिस्‍तान ब्‍यूटी' कहा करती थीं. लेकिन मेंटल इंस्‍टीट्यूट में बंद करके उनकी प्रेसिडेंट बनने की दावेदारी को ख़त्म कर दिया गया. और तो और बाप की मौत में भी शामिल नहीं होने दिया गया, क्योंकि शौकत को डर था कि कहीं बाप की मौत में आकर गुलनारा उनका बना बनाया खेल न बिगाड़ दे.

मोर पंख पहन के फोटो शूट कराया, और इस्लाम भड़क गए

गुलनारा की तथाकथित हरकतें उनकी नैय्या डुबोती गईं. हद ये हुई कि उनकी अपनी ही हरकतें उन्हें पागलखाने तक ले गईं. इतनी कामयाब होने के बाद भी वो बुलंदी की सीढ़ियां चढ़ने के बजाए साल 2013 से नीचे की तरफ लुढ़कने लगीं. साल 2013 में सीक्रेट सर्विस के चीफ ने गुलनारा के खिलाफ उनके पिता इस्लाम करीमोव को सेमी न्‍यूड तस्वीरें सौंपी और साथ में एक डोजियर भी दिया, जिसमें गुलनारा के फाइनेंस करप्शन की जानकारी थी. यह जानकारी देखने के बाद इस्लाम का गुस्सा भड़क गया. ऐश ट्रे उठाई और तस्वीरें दिखाने वाले सीक्रेट सर्विस के चीफ के मुंह पर फ़ेंक कर मारी. गुस्से से तमतमाए इस्लाम ने अपनी बेटी गुलनारा को बुलाया और जमके थपड़ा दिया.
इन तस्वीरों में एक तस्वीर ऐसी थी जिसमें वो सिर्फ मोरपंख लगाए हुए थीं. और कुछ नहीं पहना था. इस फोटोशूट से इस्लाम करीमोव बेहद गुस्से में थे. 
करप्शन के आरोपों की वजह से गुलनारा को एक साल के लिए घर में बंद कर दिया गया. अमेरिका और स्विट्ज़रलैंड में उनके खिलाफ मनी लॉड्रिंग के केस की जांच हुई. कहा जाता है कि गुलनारा 615 मिलियन पौंड यानी 53 अरब रुपये वाले ट्रस्ट की मालिक थीं. स्विस अफसरों ने भी इसकी जांच की थी.

गुलनारा को उज्बेकिस्तान के लोग सत्ता की भूखी मानते हैं

ब्रिटेन के फॉर्मर एम्बेसडर हैं क्रेग मरे. उन्होंने गुलनारा को खूबसूरत तो बताया ही था, साथ ही गुलनारा को कातिलाना जेम्स बांड खलनायिका कहा था. क्रेग मरे ने तारीफ करते हुए कहा था कि गुलनारा गजब की बला है. वह पेरिस हिल्टन (अमेरिका की मॉडल, एक्ट्रेस और सिंगर...) से ज्यादा अमीर, उनसे ज्यादा स्मार्ट हैं. मैं दोनों से मिला हूं. वह हार्वर्ड एमबीए, कई बिजनेस की मालिक, मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट, चार लैंग्वेज में माहिर, प्रोफेशनल ज्वेलरी डिजाइनर, पोएट और पॉप स्‍टार हैं.
इत्ती कामयाब औरत. फिर भी उज्बेकिस्तान के लोग उन्हें पसंद नहीं करते थे. विकीलीक्‍स की कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक उज्बेकिस्तान के लोग गुलनारा को लालची और सत्ता की भूखी मानते हैं. गुलनारा की एक 18 साल की बेटी है और एक बेटा है, जो वकील है लेकिन ज्यादा फेमस नहीं. ब्रिटेन में रहता है. गुलनारा और उनकी बेटी को साल 2014 से कहीं नहीं देखा गया.
उन पर स्कैंडिनेवियान और रशियन टेलीकॉम कंपनीज से बड़ी रकम और शेयर लेने के भी आरोप लगे. कहा गया कि उन्होंने ये रकम कंपनी के लिए लॉबिंग करने और उन्हें पर्सनली मदद पहुंचाने के लिए दी गई. कुछ महीने पहले पनामा पेपर लीक्स में भी उनका नाम सामने आया था.

इस्लाम करीमोव को तफसील से जानना है तो ये आर्टिकल ज़रूर पढ़ें सब समझ आ जाएगा

मर गया इस्लाम करीमोव, जो मुस्लिम कट्टरपंथियों को जिन्दा उबाल देता था

Advertisement
Advertisement