The Lallantop

कॉपी जांचकर 'चार जमा तीन बराबर दो' नंबर दे रहे हैं टीचर

HSC बोर्ड की कॉपी जांचने वाले 20 परसेंट टीचर्स का मैथ ज्ञान जीरो बटे सन्नाटा है. उनका जोड़ देख लोगे तो इस सब्जेक्ट से भरोसा उठ जाएगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
HSC गुजरात बोर्ड की एग्जाम कॉपीज़ जांचने वाले मास्साब लोगों ने तो कमाल कर दिया. एक और एक का जोड़ तीन, चार और तीन का जोड़ दो, पांच और चार जोड़ कर 90 कर दिया. इसी जोड़ से नंबर दिए. जिससे 12वीं के 5.15 लाख स्टूडेंट्स में से 56% पास हो गए. जबकि 20% टीचर खुद फेल हो गए. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक गुजरात सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी बोर्ड ने ऐसे एक हजार टीचर्स को मार्क किया है. जिन्होंने गलती की. दरअसल पांच हजार टीचर हायर किए गए थे. इन स्टूडेंट्स की कॉपी चेक करने के लिए. चेक हो चुकने के बाद रिजल्ट डेटा और मार्कशीट की प्रोसेस कंप्यूटर की निगरानी में हुई. उसी में पोल पट्टी खुल गई. पता चला कि जांचने वाले टीचर्स की मैथ खुद जीरो बटा सन्नाटा है. पिछले साल ऐसे 800 टीचर्स पर फाइन लगा था. गलत मार्किंग के लिए. वो भी सिर्फ 100 रुपए. एजूकेशन सिस्टम घुटनों के बल रेंग रहा है. बात मजाक की नहीं बहुत सीरियस है. क्योंकि बच्चों का फ्यूचर जुड़ा है इससे. HSC के एग्जाम सेक्रेटरी जीडी पटेल ने बताया कि "हमने सम्मन भेज दिया है. जिन टीचर्स की गलती मिली है सबको. बोर्ड कोशिश करेगा कि इन टीचर्स को चेकिंग के पैनल से बाहर कर दिया जाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement