गुजरात : पाकिस्तानी मरीन ने भारतीय नाव पर की फायरिंग, एक मछुआरे की मौत
नाव भारतीय सीमा में ही थी, बावजूद पाकिस्तान ने फायरिंग की.
Advertisement

जलपरी नाम की इसी भारतीय नाव पर पाकिस्तान ने फायरिंग की (साभार: आजतक)
पाकिस्तानी मरीन ने गुजरात के द्वारका के समुद्री इलाके में भारतीय नाव पर फायरिंग की. बताया जा रहा है कि फायरिंग में एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है. गुजरात के द्वारका जिले के साथ पाकिस्तान की समुद्री सीमा लगती है. आजतक की संवाददाता गोपी घांघर के मुताबिक द्वारका के समुद्री इलाके में एक मछली पकड़ने वाली नाव जिसका नाम जलपरी है. इस नाव पर दो मछुआरे सवार थे. नाव भारतीय इलाके में ही थी. पाकिस्तानी सीमा में घुसने की कोशिश भी नहीं की थी, इसके बावजूद पाकिस्तानी मरीन ने नाव पर फायरिंग कर दी. अचानक हुई फायरिंग में एक मछुआरे की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया है. द्वारका पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घायल मछुआरे को द्वारका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
भारतीय नावों पर पहले भी पर चलाई थी गोलियां
ये पहली बार नहीं हुआ जब पाकिस्तानी मरीन ने भारतीय नावों पर फायरिंग की है. पिछले साल अप्रैल महीने में भी गुजरात के समुद्री इलाके में दो भारतीय नावों पर पाकिस्तान की ओर से गोलियां चलाई गई थीं. उस वक्त नाव पर 8 लोग सवार थे. इस गोलीबारी में उत्तर प्रदेश का एक युवक जख्मी हो गया था. नाव चलाने वालों का कहना था कि वे भारतीय सीमा में ही थे, लेकिन द्वारका के एसपी का कहना था कि शायद नावों ने समुद्री सीमा को पार किया था, इसलिए पाकिस्तानी मरीन ने उनपर फायरिंग की. इस गोलीबारी की जानकारी मछुआरों ने रेडियो के जरिए भारतीय कोस्टगार्डों को दी थी. इसके बाद उन्हें वापस भारत लाया गया था. वही पाकिस्तान मरीन ने भी दो भारतीय नावों को पकड़ने का दावा किया था. इसके बाद उन्हें वापस भारत लाया गया था.
Advertisement













