मोटा भाई बोले तो - पी एम नरेंद्र मोदी. छोटा भाई बोले तो - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह. उसी राज्य, यानी गुजरात से इन दोनों (मोटा भाई, छोटा भाई) को परेशान करने वाली खबर आ रही है.
खबर ये है कि गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष जीतू वाघानी के सुपुत्र हैं. मीत वाघानी. गुरुवार को पेपर दे रहे थे. बैचलर्स ऑफ कम्प्यूटर एप्लिकेशन (BCA) का. धर लिए गए. नकल करते हुए. टोटल 27 पर्चियां मिली हैं. 3 और लोग भी पकड़े गए हैं. लेकिन ये खबर बाकी 3 लोगों की नहीं. सिर्फ वो पकड़े जाते तो खबर बनती भी नहीं. खबर सिर्फ मीत को लेकर है. खबर सिर्फ मीत को लेकर ही बन सकती है. न उनको लेकर भी नहीं गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष जीतू वाघानी के सुपुत्र को लेकर.
भावनगर कॉलेज के प्रिंसिपल वाटलीया ने कहा कि उन्होंने चार छात्रों को नकल करते पकड़ा तो है मगर जीतू वाघानी का बेटा कौन सा है, नहीं पता.
यहीं पर हो रहे थे एग्जाम (तस्वीर - गोपी मनियार)सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद को चौकीदार बताने वाले जीतू वाघानी ने कहा कि यूनिवर्सिटी जो भी कार्रवाई हो करेगी. ऐसे वक्त में जब चुनाव आने ही वाले हैं, मोदी अपना चुनावी अभियान शुरू कर चुके हैं तो एक छोटा सा मुद्दा, एक छोटी सी चिंगारी भी आग बन सकती है. और यहां पर तो हम उस राज्य के बीजेपी हेड के सुपुत्र की बात कर रहे हैं जिस राज्य का उदाहरण देकर भाजपा 2014 में देश की सत्ता पर काबिज़ हुई थी. साथ ही विपक्ष इस घटना को मोदी की पंच लाइन 'मैं भी चौकीदार' के साथ जोड़कर भी देख सकता है. बहरहाल...
इलेक्शन-ऐ-डेमोक्रेसी है, रोता है क्या... आगे-आगे देखिए होता है क्या...
ये खबर और कॉलेज की तस्वीरें इंडिया टुडे की पत्रकार गोपी मनियार ने उपलब्ध करवाई हैं.











.webp?width=60&quality=70)











