गुजरात विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता का एक विवादित वीडियो सामने आया है जिस पर खूब बवाल मचा हुआ है. ये वीडियो AAP के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया का है. इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि वो प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वो नौटंकी कर रहे हैं. बीजेपी ने इटालिया के बयान की निंदा करते हुए उनके खिलाफ FIR करने की बात कही है.
"PM मोदी नौटंकी कर रहे" - AAP नेता ने अपशब्द बोले, बीजेपी ने पलटकर जवाब दिया
दिल्ली बीजेपी के नेता हरीश खुराना ने AAP नेता के खिलाफ FIR करने की बात कही है.


AAP नेता गोपाल इटालिया ने वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरों को नौटंकी बताया है. इटालिया वीडियो में आवाज सुनी जा सकती है,
मुझे आप सब लोगों से जानना हैं कि क्या भूतकाल में किसी भी बड़े प्रधान ने ऐसी नौटंकी की है वोट देने के लिए. ये (अपशब्द) किस्म का आदमी यहां रोज शो कर रहा है और दिखा रहा है कि मैं कैसे देश के लोगों को (अपशब्द) बना रहा हूं.
ये वीडियो बीजेपी नेता अमित मालवीय ने शेयर करके लिखा,
“केजरीवाल के दाहिने हाथ और आप गुजरात के अध्यक्ष गोपाल इटालिया, केजरीवाल के स्तर तक गिरे. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहे. इस तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल करना और गुजरात के गौरव और धरती के बेटे को गाली देना है. ये हर उस गुजराती का अपमान है जिसने 27 साल तक बीजेपी और मोदी जी को वोट दिया है.”
मालवीय ने दूसरे ट्वीट में लिखा,
“प्रधानमंत्री को नीच कहना जितना आपत्तिजनक है, उसी तरह गलत शब्द का इस्तेमाल करना भी अपमानजनक है. वो शब्द महिलाओं के प्रति बेहद अपमानजनक है. ये भारत की नारी शक्ति का अपमान है. जनता इसके लिए आप और अरविंद केजरीवाल को माफ नहीं करेगी.”
दिल्ली बीजेपी के नेता हरीश खुराना ने AAP नेता के खिलाफ FIR करने की बात कही है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा
“कल मैं बीजेपी की तरफ से दिल्ली में गोपाल इटालिया के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रहा हूं. आप प्रधानमंत्री को अपशब्द कह रहे हैं. सार्वजनिक रूप से गलत भाषा का उपयोग कर रहे हैं.”
बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद जय हिंद का बयान भी सामने आ रहा है.
शहजाद ने अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा है कि क्या वो इटालिया को बर्खास्त करेंगे?
इस पर गोपाल इटालिया का जवाब भी आया है. उन्होंने आजतक से बातचीत में वीडियो वायरल होने के बाद कहा है कि मुद्दा वीडियो नहीं, बल्कि गुजरात में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार, पेपर लीक है
देखें वीडियो- गुजरात पुलिस ने गरबा के बीच पत्थर चलाने वाले आरोपियों के साथ क्या किया?











.webp?width=275)

.webp?width=275)






