The Lallantop

बंदूक लेकर डॉनल्ड ट्रंप के घर में घुसा युवक, सिक्योरिटी वालों ने गोली मार दी

फ्लोरिडा में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में प्रतिबंधित सुरक्षा क्षेत्र में एक युवक ने प्रवेश किया. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट्स और पाम बीच काउंटी शेरिफ के एक डिप्टी ने उसे गोली मार दी.

Advertisement
post-main-image
ट्रंप के रिसॉर्ट में गन लेकर घुसे युवक को सिक्योरिटी ने गोली मारी. (india today)

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा वाले मार-ए-लागो रिसॉर्ट (Donald Trump's Mar-a-Lago resort) में 20 साल के एक युवक ने घुसने की कोशिश की, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर ही मार गिराया. जिस समय ये घटना हुई, उस समय न तो ट्रंप और न उनके परिवार का कोई सदस्य ही वहां मौजूद था. रविवार, 22 फरवरी को हुई इस घटना में मारे गए युवक की पहचान नहीं बताई गई है. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने कहा कि जब तक उसके परिवार को इसकी सूचना नहीं दे दी जाती, तब तक उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी. एजेंसी ने ये भी बताया कि ट्रंप की प्रॉपर्टी में घुसने की कोशिश करने वाले युवक के पास शॉटगन और फ्यूल का एक कैन था. जिस समय ये वाकया हुआ, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप वाशिंगटन डीसी में थे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि रविवार, 22 फरवरी को तड़के फ्लोरिडा में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में प्रतिबंधित सुरक्षा क्षेत्र में एक युवक ने प्रवेश किया. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट्स और पाम बीच काउंटी शेरिफ के एक डिप्टी ने उसे गोली मार दी. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सीक्रेस सर्विस ने अपने आधिकारिक बयान में बताया, 

22 फरवरी को लगभग 1:30 बजे मार-ए-लागो में सुरक्षित घेरे में अवैध एंट्री के बाद 20 साल के एक युवक को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंटों और पाम बीच काउंटी शेरिफ ऑफिस (पीबीएसओ) के एक डिप्टी ने गोली मार दी. उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया. मारे गए व्यक्ति की पहचान उसके परिजनों को सूचित किए जाने तक गुप्त रखी जा रही है. उसे मार-ए-लागो प्रॉपर्टी के नॉर्थ गेट के पास देखा गया था. उसके हाथ में एक शॉटगन और फ्यूल कैन देखा गया था. 

Advertisement

इस घटना में सीक्रेट सर्विस या शेरिफ के किसी भी कर्मी को चोट नहीं आई. एफबीआई, सीक्रेट सर्विस और पाम बीच काउंटी शेरिफ दफ्तर मिलकर इस घटना की जांच कर रहे हैं. आरोपी व्यक्ति का बैकग्राउंड और प्रॉपर्टी में घुसने के उसके मकसद के बारे में जानकारी की जा रही है.

क्या बोले अधिकारी?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्रेस ब्रीफिंग में पाम बीच काउंटी शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने कहा कि अधिकारियों ने आरोपी से अपने हाथ में ली चीजों को छोड़ देने को कहा. उसने फ्यूल कैन तो छोड़ दिया लेकिन शॉटगन को फायरिंग पोजीशन में उठा लिया. उस समय एजेंटों ने खतरे को बेअसर करने के लिए गोली चला दी. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के स्पेशल एजेंट राफेल बैरोस ने बताया कि गोलीबारी में 2 फेडरल एजेंट शामिल थे. प्रारंभिक जानकारी से पुष्टि हुई है कि संदिग्ध के पास पेट्रोल का कैन था.

ट्रंप का विंटर व्हाइट हाउस

ट्रंप के फ्लोरिडा में मौजूद आवास पर हुई ये घटना उनके वेस्ट पाम बीच गोल्फ कोर्स से कुछ ही मील की दूरी पर हुई है, जहां साल 2024 के चुनाव अभियान के दौरान गोल्फ खेलते समय एक व्यक्ति ने उनकी हत्या करने की कोशिश की थी. मार-ए-लागो फ्लोरिडा के पाम बीच में डॉनल्ड ट्रम्प का प्राइवेट क्लब और घर है, जिसे 1920 के दशक में बनाया गया था. डॉनल्ड ट्रम्प ने 1985 में 126 कमरों वाली इस प्रॉपर्टी को खरीदा था. इसे विंटर व्हाइट हाउस भी कहा जाता है. 

Advertisement

वीडियो: कर्नाटक में लाखों की रिश्वत लेते हुए बीजेपी के किस विधायक को पकड़ा गया?

Advertisement