The Lallantop

साउथ अफ्रीका से मिली 76 रनों की हार ने क्यों टीम इंडिया का खेल बिगाड़ दिया?

साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 के मुकाबले में टीम इंडिया को 76 रनों से हराया. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब Suryakumar Yadav की अगुवाई वाली टीम को क्या करना होगा?

Advertisement
post-main-image
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम को अब सारे मैच जीतने होंगे. (फोटो-AFP)

टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने सारे मैच जीते. इसकी उनसे उम्मीद भी थी. हर मैच में एक अलग मैच विनर उभरकर भी सामने आया. लेकिन, सुपर-8 के पहले ही मुकाबले में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है. साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 76 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया के लिए ये हार कई मायनों में बहुत बड़ी है. इसका सबसे बड़ा प्रभाव उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना पर भी पड़ेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मैच में क्या हुआ?

साउथ अफ्रीका ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. हालांकि, बुमराह और अर्शदीप ने उन्हें शुरुआती झटका दे दिया. महज 20 रन पर साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट गंवा दिए. लेकिन, इसके बाद डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की 97 रनों की पार्टनरशि‍प ने टीम इंडिया से मैच को दूर करा दिया. मिलर ने इस दौरान 63 रनों की दमदार पारी खेली. इसके दम पर साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 187 रन बनाए.

188 रनों के टारगेट को चेज करते हुए टीम इंडिया की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारतीय टीम ने भी महज 26 रन पर तीन विकेट गंवा दिए. लेकिन, इसके बाद प्रोटियाज की तरह वे कोई लंबी पार्टनरश‍िप नहीं कर सके. 51 के स्कोर तक टीम इंडिया ने 5 विकेट गंवा दिए थे. श‍िवम दुबे और हार्दिक ने इसके बाद कुछ रन जोड़े. लेकिन, केशव महाराज ने 15वें ओवर में तीन विकेट चटकाकर मैच में भारतीय टीम को बहुत पीछे छोड़ दिया. 18.5 ओवर में ही पूरी टीम 111 रन के स्कोर पर सिमट गई.  

Advertisement

इसी के साथ T20 वर्ल्ड कप में 12 मैच से चल रही टीम इंडिया की विनिंग स्ट्रीक भी टूट गई. साथ ही इस बड़ी हार ने नेट रन रेट में भी टीम को काफी पीछे छोड़ दिया है. अब टीम इंडिया का नेट रन रेट -3.80 हो गया है. अब टीम इंडिया कोई भी गलती अफोर्ड नहीं कर सकती.

ये भी पढ़ें : विराट कोहली जैसा प्लेयर होता तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 188 चेज हो जाते, आंकड़े यही कहते हैं!

क्या है क्राइटेरिया?

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के क्वालिफ‍िकेशन क्राइटेरिया को देखें तो सब साफ हो जाएगा :

Advertisement
  • अगर अंक बराबर होंगे तो उस टीम को तरजीह दी जाएगी जिन्होंने ज्यादा मुकाबले जीते होंगे.
  • अगर पॉइंट्स और जीत दोनों बराबर हों तो नेट रन रेट से पोजिशन निर्धारित की जाएगी.
  • अगर नेट रन रेट भी बराबर हों तो हेड-टू-हेड रिजल्ट देखे जाएंगे.
  • अगर ये सब भी बराबर हो तो 6 फरवरी 2026 की ICC मेंस T20I रैंकिंग के हिसाब से अंतिम ऑर्डर तय किया जाएगा.
आगे की राह कितनी मुश्किल? 

सुपर-8 के मुकाबले भले ही नॉकआउट नहीं हों. लेकिन, अब टीम इंडिया के लिए ये टूर्नामेंट वचुअल नॉकआउट की तरह हो गया है. उन्हें चेन्नई में अब 26 फरवरी को जिंबाब्वे से भि‍ड़ना है. इसके बाद कोलकाता में 1 मार्च को उनका मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा. उन्हें किसी भी परिस्थ‍िति में ये दोनों ही मैच जीतने होंगे. इसके साथ ही ये भी मनाना होगा कि साउथ अफ्रीका भी इन दोनों टीमों को हराए. अगर साउथ अफ्रीकी टीम कोई भी मुकाबला हारती है तो भारतीय टीम की राह मुश्किल हो जाएगी. उन्हें नेट रन रेट का तगड़ा नुकसान हो सकता है. 

वीडियो: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच में हार के बाद अपने दामाद पर भड़के शाहिद अफरीदी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement