The Lallantop

'पर सेकेंड' के हिसाब से गले लगाता है ये आदमी

एक मिनट में 79 लोग. मामूली बात है? स्पीड तो देखो बंदे की कैसे छू के निकल जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
गिनीज बुक वालों को कमर कस लेनी चाहिए. सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बनाने वालों का रिकॉर्ड भी इंडिया के नाम होगा. फिलहाल तो ये लेटेस्ट है. हैदराबाद के भाईसाहब कृष्ण कुमार. इन्होंने एक मिनट में सबसे ज्यादा लोगों को गले लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. कृष्ण कुमार ने स्टॉप वॉच से नाप के एकदम एक मिनट में 79 लोगों को गले लगाया. माने एक सेकेंड से भी कम समय में एक गले लगैया को निपटा दिया. इसके साथ ही पिछला रिकॉर्ड टूट गया. जो बनाया था ऑस्ट्रेलिया की कैरी बिकमोर ने. इन्होंने एक मिनट में 77 लोगों को गले लगाया था. दो साल पहले 2014 में. अब ये रिकॉर्ड इंडिया आ चुका है. खुश हो जाओ. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/GuinnessWorldRecords/videos/10153778556674032/"]

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement