The Lallantop

हज़रात हज़रात हज़रात; मोबाइल नंबर-आधार लिंक कराने के 3 नए तरीके आ गए हैं

सरकार ने देशवासियों की भयंकर काहिलियत पर भरोसा करते हुए बड़ा कदम उठाया है.

Advertisement
post-main-image
कम कही है, ज्यादा समझियो

देशवासियों की अकर्मण्यता पर अगाध श्रद्धा दिखाते हुए सरकार ने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराने के तीन नए तरीके दिए हैं. ये तीन तरीके हैं-

Advertisement

1. वन-टाइम पासवर्ड (OTP) के ज़रिए 2. इंटरैक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स (IVR) के ज़रिए 3. ऐप्लिकेशन की मदद से

वन टाइम पासवर्ड का प्रॉसेस वैसे ही होगा, जैसे किसी पेमेंट वगैरह का होता है, जिसमें आपके फोन नंबर पर ओटीपी भेजा जाता है. इंटरैक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स यानी फोन पर बात करते हुए ही आप जानकारी मुहैया करा सकते हैं. तीसरा रहा ऐप के ज़रिए. अब ऐप चलानी तो आपको आती ही होगी. हालांकि, सरकार ने अभी ये नहीं बताया है कि किस एप्लिकेशन के ज़रिए ये काम होगा. उम्मीद ही जल्दी बताया जाएगा.

momvile

Advertisement

हमारे देश की जनता बड़ी ठस है. फ्रिज़ में पानी भरके बोतल लगाने में ही कांखें फटने लगती हैं. 6 महीना फ्री जियो चलाने के बाद जब रिचार्ज कराने की बारी आई, तब भी आखिरी दिन पहुंचे थे लोग जियो स्टोर पर. तो हमारी सरकार को इस बात का तो पूरा अंदाजा है कि उन्हें लोगों से एक काम कराना है और ऐसा काम कराना है, जिसे वो फालतू समझ रहे हैं. उसे भी पता है कि भले मानुस आधार तभी लिंक कराएंगे, जब नंबर एक बार बंद हो चुका होगा. शायद तभी इतनी कवायद कर रही है.

आधार लिंक वाले चोंचले में एक डेवलपमेंट ये भी है कि सुप्रीम कोर्ट ने इसकी डेडलाइन और आगे बढ़ाकर 31 मार्च 2018 कर दी है. आधार लिंक के नए तरीके आने से अब आपको अपनी सिम कंपनी के स्टोर नहीं जाना पड़ेगा. नई गाइडलाइंस में टेलिकॉम कंपनियों से यही कहा गया था कि वो कोई ऑनलाइन सिस्टम बनाएं, जिससे लोग आसानी से आधार को मोबाइल नंबर से लिंक कर सकें.


नए मेथेड्स की घोषणा करने वाले टेलिकॉम मंत्री मनोज सिन्हा
नए मेथेड्स की घोषणा करने वाले टेलिकॉम मंत्री मनोज सिन्हा

नई गाइडलाइंस आने के बाद सेल्यूलर असोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) के एक अधिकारी ने कहा, 'ये नए मेथेड्स इस्तेमाल करने के लिए जिन बदलावों की ज़रूरत है, हम उन्हें पूरा करने में लगे हुए हैं. हमें उम्मीद है कि इन तरीकों के इस्तेमाल में आने से लोग तेजी से अपने मोबाइल नंबर्स को आधार से लिंक कराएंगे.'

तो ठीक है भइया. सरकार चीजें आसान करने में लगी है. अब मोबाइल-आधार लिंक कराने का आदेश आ गया है, तो कराना तो पड़ेगा. तो देख लो, जो सबसे आसान लगे, करा लो. कुछ और अपडेट आएगा, तो हम लेते आएंगे आपके पास. जय हो.

Advertisement



ये भी पढ़ें:
जैसलमेर के इस गांव में सबकी एक ही दिन की पैदाइश है, सबूत आधार कार्ड

ये काम नहीं किया तो आपका आधार कार्ड बंद हो जाएगा, चालू कराने में लगेंगे पैसे



दवा से लेकर दारू तक हर जगह कंपल्सरी होगा आधार कार्ड, तब आप भी यही सोचेंगे!

 
 

Advertisement