The Lallantop

TikTok से टक्कर लेगा Google का ये नया ऐप, नाम है Tangi

आप भी इस तरह के वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
गूगल ने ये App लॉन्च तो कर दिया लेकिन ये होगा पूरी तरह से ट्युटोरियल टाइप का मामला, ऐसे में कैसे टक्कर लेगा गूगल ये भी एक सवाल है (सांकेतिक तस्वीरें)

इंटरनेट पर Tik Tok का ज़ोर है. अब गूगल के पास इसका भी तोड़ है. Google ने एक नया सोशल वीडियो शेयरिंग ऐप Tangi लॉन्च किया है. फिलहाल ये एक्सपेरिमेंटल फेज में है, जिसे Google Area 120 ने तैयार किया है. Tik Tok की पॉपुलैरिटी देखते हुए फेसबुक के बाद अब गूगल ने भी इस तरह का ऐप लॉन्च किया है. लेकिन ये ऐप Tik Tok की तरह सिर्फ Entertainment के लिए नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Tangi की वेबसाइट पर आपको पूरा इंटरफेस मिलता है. सबसे ऊपर यहां कैटेगरी दी गई है, जिन्हें आप सेलेक्ट कर सकते हैं. यहां 60 सेकंड तक के ट्यूटोरियल वीडियोज हैं. आप भी इस तरह के वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं.


कहा जा रहा है कि tangi से DIY वाले वीडियोज़ और बढ़ेंगे. DIY माने Do it Yourself. जैसे पानी के बोतल को काटकर गमला बनाने वाले वीडियो.
कहा जा रहा है कि tangi से DIY वाले वीडियोज़ और बढ़ेंगे. DIY माने Do it Yourself. जैसे पानी कि बोतल को काटकर गमला बनाने वाले वीडियो.

# क्या है गूगल का Tangi ऐप?

TikTok की तरह इस App पर भी यूजर 60 सेकंड तक के वीडियो बना सकते हैं. एक बुनियादी फ़र्क एक है. टिकटॉक का इस्तेमाल एंटरटेनमेंट के लिए होता है, जबकि Tangi को खास एजुकेशन के मकसद से तैयार किया गया है. इसमें वीडियो के लिए DIY, कुकिंग, लाइफस्टाइल, आर्ट, फैशन और ब्यूटी जैसी अलग-अलग कैटेगरी दी गई है.

Advertisement

# क्या मतलब है Tangi का?

फिलहाल Tangi Apple के ऐप स्टोर और web पर डाउनलोड के लिए मुफ्त में उपलब्ध है. यूरोपियन यूनियन को छोड़कर दुनियाभर के सभी इलाकों में उपलब्ध है. हालांकि फिलहाल यह गूगल प्ले स्टोर पर नहीं आया है. एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह कब तक उपलब्ध होगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. अभी तो सीमित लोग ही इस ऐप पर वीडियो अपलोड कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि इसके लिए यूजर को पहले Wait list ज्वाइन करनी होगी.

इस ऐप का मतलब है Teach and Give. इस पर ज़्यादातर ट्यूटोरियल्स अपलोड होंगे, शायद इसलिए इसका ये नाम रखा गया है. बताया जा रहा है कि अभी तो Tangi एक्स्पेरिमेंट के तौर पर लॉन्च किया गया है.




वीडियो देखें:

दिल्ली चुनाव: BJP की चुनाव प्रचार करने की रणनीति क्या-क्या है, देखिए

Advertisement
Advertisement