प्रोफेशनल फीमेल आपको लख-लख बधाई. बधाईयां इसलिए क्योंकि जल्दी ही आपकी इमोजी चैटिंग एप में आने वाली है.
फोन में जितने चैटिंग एप हैं सब में इमोजी अपने कूल्हे टिका के बैठा है. या फिर ये कहें कि लोगों को टाइपिंग से बचाने के लिए उनके कूल्हे वहां टिका दिए गए हैं. ठीक भी है. दिनभर फोन में घुसे रहने वालों के लिए. उगंलियों का भी तो ख्याल रखना होता है. इमोजी के आने के बाद चैंटिंग में शब्दों से ज्यादा हम उसी का तो यूज करते हैं. गोलुओं की अलग-अलग शक्लें और उनके हाव-भाव पूरा काम कर देती हैं. किसी को बताना है कि मैं गुस्से में हूं तो फटाफट भौंहे चढ़ाए गोलू को सेंड कर देते हैं. खुशी जाहिर करने के लिए तो न जाने कितने गोलुओं को हायर किया हुआ है. उसके अलावा खाने-पीने, खेलने-कूदने, सोने और सजने संवरने वाले भी इमोजी हैं. कभी इन इमोजी को गौर से देखा है. फुर्सत में इन सारी इमोजी पर अपनी पैनी नजरें घुमाना. एक चीज मिसिंग मिलेगी. मेल प्रोफेशनल्स की इमोजी तो है पर फीमेल की नहीं. खुद सोचो, अगर कोई औरत या लड़की कुक, शेफ, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील है और अपने स्टेटस में इमोजी लगाना चाहती है तो कैसे लगाएगी? औरतों के इस दर्द को गूगल ने समझा. और तय किया कि चैटिंग एप्स में फीमेल प्रोफेशनल्स वाली इमोजी होनी चाहिए. ऐसे 13 नए इमोजी जल्दी ही आपके फोन के चैटिंग एप में दिखेंगे. बिजनेस वुमन, डॉक्टर, हेल्थ केयर वर्कर, साइंटिस्ट, स्कूल ग्रैजुएट, टेक्नोलॉजिस्ट, फैक्ट्री वर्कर, हाई टेक वर्कर, मकैनिक, फार्मर, सेफ, टीचर और म्यूजिशन ये होंगे नए इमोजी. https://twitter.com/GoogleDesign/status/730472097609359360?ref_src=twsrc%5Etfw
ये स्टोरी 'द लल्लनटॉप' के साथ इंटर्न कर रही जागृतिक ने लिखी है.
गूगल ला रहा है फेमिनिस्ट इमोजी, आओ दिखाएं
अब तक इन इमोजी गोलुओं पर भी पुरुष सत्ता का कब्जा जैसा था. माने वर्किंग स्टेटस दिखाने के लिए आदमी के मुखौटे वाले ही आते थे. अब औरतों के भी आएंगे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement














