The Lallantop

डस्टबिन से बीयर की खाली कैन उठाईं, गजब कलाकारी दिखाई और शादी को यादगार बना दिया!

गजब की कलाकारी है

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

किसी भी चीज या सामान का खाली डिब्बा हो, लोग उसका यूनीक इस्तेमाल कर ही लेते हैं. बॉर्नविटा के खाली डिब्बे में दाल रखनी हो या फिर विनेगर की खाली बोतल में सरसों का तेल. लोग कोई भी खाली डिब्बा खराब नहीं करते हैं. कुछ तो इसमें कई कदम आगे निकल गए हैं. खाली बीयर की बोतल से ही खूबसूरत डिजाइन बना लेते हैं. इससे जुड़ी एक रील इंस्टाग्राम पर काफी देखी (Viral Instagram Reel) जा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस रील में एक आर्टिस्ट ने बीयर और कोल्ड ड्रिंक्स की खाली कैन को ऐसा सजाया है कि वीडियो करीब 25 लाख लोगों ने देख लिया है. तन्वी दुआ नाम की इस यूजर ने बीयर और कोल्ड ड्रिंक्स की खाली कैन लीं और उन्हें रंग दिया. इसके बाद उन पर गजब के डिजाइन बना डाले. ये सब एक शादी में मेहंदी इवेंट के लिए किया गया. कोई सोच भी नहीं सकता कि खाली कैन का ऐसा भी इस्तेमाल किया जा सकता है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Advertisement

इस आर्टिस्ट की कलाकारी देख लोग भी चौंक गए हैं. कह रहे हैं कि इन्हें तो कमरे में सजाया जा सकता है.' किसी ने लिखा कि आखिर इनका इस्तेमाल क्या होगा?' एक ने लिखा कि इसका रिजल्ट तो दिखाओ.' फिर तन्वी ने एक और रील शेयर की जिसे देख हर कोई तारीफ करने लगा. आप भी देखिए वो वायरल रील... 

इससे पहले भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था. इसमें एक लड़की ने ओल्ड मोंक रम की खाली बोतल को इंसानी लुक दे दिया था. ये वीडियो भी काफी देखा गया था. अगर आपने ना देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. खाली कैन्स का ऐसा इस्तेमाल लोगों को तो काफी पसंद आ रहा है और वे इस पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: यूट्यूबर गौरव तनेजा ने SBI के कामकाज पर सवाल उठाए लोगों ने Flying Beast को दुःख गिनाए

Advertisement