The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Old Monk Rum Bottle Turns Into A Man Viral video

Old Monk की खाली बोतल को दिया इंसानी लुक, वीडियो देख आंखों पर यकीन नहीं होगा!

गजब कलाकार हैं देश में

Advertisement
Old Monk Bottle Viral
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
13 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 13 फ़रवरी 2023, 09:46 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हमारे घरों में हर तरह के खाली डिब्बों या बोतलों का अलग ही इस्तेमाल होता है. हॉर्लिक्स के डिब्बे में दाल, कैंडी के डिब्बे में गुड़ और कुकीज के डिब्बे में सिलाई का धागा रखने की कला सिर्फ हम में ही है. सोशल मीडिया पर भी ऐसे ही अजब-गजब इस्तेमाल की कई सारी तस्वीरें वायरल (Social Media Viral Videos) होती रहती हैं. अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Old Monk Rum Bottle Turn Into A Man Viral) हो रहा है जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है.

एक लड़की का वीडियो काफी देखा जा रहा है. इसमें उसने ओल्ड मोंक रम की खाली बोतल के साथ ऐसी क्रिएटिविटी दिखाई है कि वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है. प्राची नाम की इस लड़की ने ओल्ड मोंक रम की खाली बोतल को एक शख्स जैसा लुक दे दिया है. इस वीडियो का एंड देख कोई नहीं बता सकता है कि ये ओल्ड मोंक की खाली बोतल है. लड़की ने खाली बोतल पर नैपकिन-पेपर से साफा बनाया और फिर इसे कलर कर दिया. नकली मूंछें लगाकर इसे डिट्टो एक आदमी का लुक दे दिया. इस टैलेंट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. पहले आप भी देखिए....

Image embed

प्राची का वीडियो 25 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. जनवरी में शेयर किए गए इस वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया है. लोग कह रहे हैं कि खाली बोतल के इतने जुगाड़ देखे हैं लेकिन ये सबसे यूनीक है. किसी ने कहा कि ऐसी क्रिएटिविटी के लिए सलाम.' किसी ने कहा कि ऐसा टैलेंट कम ही लोगों में होता है. एक ने लिखा कि सोशल मीडिया के कारण ही ऐसा टैलेंट हर किसी के सामने आ पा रहा है.' लोगों को तो ये टैलेंट काफी पसंद आया और लोग इसे लेकर अलग-अलग कॉमेंट्स कर लड़की की तारीफ कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: रेपो रेट से बढ़ेगी लोन की EMI, महंगाई से त्रस्त लोग अडानी और सरकार पर भड़के

Advertisement

Advertisement

()