The Lallantop

रेप से बचने की खातिर दूसरी मंजिल से कूदी लड़की

पश्चिम बंगाल के हावड़ा की घटना. बॉयफ्रेंड से मिलने उसके अपार्टमेंट गई थी लड़की.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बॉयफ्रेंड और उसके दो दोस्त रेप न कर दें. इसलिए लड़की बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कूद जाती है. लड़की फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. इलाज चल रहा है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. https://twitter.com/ANI_news/status/706688930477969408 पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ये घिनौनी हरकत हुई. लड़की की उम्र 20 साल बताई जा रही है. रविवार को वो अपने बॉयफ्रेंड से मिलने उसके अपार्टमेंट गई थी. वहां पहले से ही दो और लोग मौजूद थे. लड़की का आरोप है कि जबरन उसे ड्रिंक पिलाकर सेक्स करने के लिए कहा गया. जब उसने इंकार किया तो उसे मिली जान से मारने की धमकी. लड़की जैसे-तैसे करके अपार्टमेंट की बालकनी तक गई. और वहां से कूद पड़ी. नीचे मौजूद कुछ लोग लड़की को अस्पताल ले गए. बताते हैं कि लड़की के सिर पर कुछ चोट आई हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement
Advertisement