The Lallantop

गिरिराज सिंह सुबह-सुबह Witty हो गए!

भगवान ऐसा नेता सबको दे जो सुबह-सुबह राजनीति की बजाय अगले के खाने का ख्याल रखता है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
गिरिराज सिंह बिहार के बड़के भाजपा नेता हैं. काहे के लिए फेमस हैं. आप सब जानते ही हैं. सुबह-सुबह ट्विटर खोला, गिरिराज सिंह नजर आए. किसी के नाश्ते का हाल-चाल ले रहे थे. 2 giriraj किसी ने पूछा कि कुछ साल पहले FDI का विरोध कर रहे थे. अब प्रचार क्यों कर रहे हो? पहले तो कहीं की कहीं जोड़ने लगे गिरिराज सिंह.1 giriraj अगले ने बहस जारी रखी तो फिर विटी हो पड़े. पूछा नाश्ता किए या नहीं? मतलब ये थोड़े रहा होगा कि क्या सुबह-सुबह सिर भिड़ा रहे हो. कुछ खाओ पियो. सुबह-सुबह का वक्त ऐसे बहस करने को थोड़े होता है. दरअसल वो घुमा के जवाब देना चाहते थे. https://twitter.com/rahman_azimur/status/728406229882576897 अगले को जवाब देना पड़ गया. कहा अभी कर रहा हूं, तब तक पारा भी उतर गया होगा अगले का. गिरिराज सिंह ने कहा धन्यवाद आपका. तीन घंटे पहले क्यों नहीं किया था? उम्मीद है अब आप समझ गए होंगे. माने ये कि जैसे पहले आपने नाश्ता नहीं किया था, वैसे पहले हमने सपोर्ट नहीं किया था FDI का. अब कर रहे हैं. 4 GIRIRAJ   हमको लगा इनका अकाउंट कौन चलाता है? कहीं हैक-वैक तो नहीं हो गया. पॉलिटिकली करेक्ट-इनकरेक्ट होते रहें, लेकिन ऐसे कूल जवाब देते हैं तो शंका हो जाती है. तो थोड़ी जांच-पड़ताल की. दो तीन ट्वीट नीचे गए तो देखा किसी ने पूछा था. आपका अकाउंट चलाता कौन है. और जवाब ये था. 5 GIRIRAJ

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement