यूनाइटेड किंगडम का एक हिस्सा है आयरलैंड. इंग्लैंड का भाई. ये खबर वहीं से आई है. वहां एक मोहतरमा हैं. शादीशुदा थीं. पांच बच्चे भी थे. मगर उनको अपना पति परफेक्ट नहीं लगता था. तो वो कोई ढंग का लड़का खोज रही थीं. जिससे मुहब्बत की जा सके. बहुत तलाश की, बहुत खोजा. फिर मिला उन्हें एक जीवनसाथी टाइप लड़का. उनके सपनों का राजकुमार. ये राजकुमार नहीं, राजकुमार का भूत है. एक समुद्री लुटेरे का भूत. 300 साल से ज्यादा उम्र है उसकी. अमांडा ने उससे शादी भी कर ली है.
300 साल पहले मरे एक शख्स के 'भूत' से शादी की इन महोदया का नाम है- अमांडा टिगो. उन्होंने एक कुख्यात समुद्री लुटेरे से शादी की है. ये जो पायरट था, वो हैती का रहने वाला था. नाम था- जैक. वो जॉनी डेप की 'पायरेट्स ऑफ द कैरेबियन' तो देखी ही होगी. आए दिन टीवी पर आती रहती है. हिंदी डबिंग वाली. तो ये अमांडा वाला जैक, कुछ-कुछ इस फिल्म के जैक स्पैरो जैसा ही था. 18वीं सदी में मौत हो गई उसकी. बहुत कुख्यात था वो. उस जमाने में जहाज समंदरों के रास्ते बड़ी दूर-दूर तक जाते थे. नाविकों के बीच जैक का बड़ा खौफ था. समंदर के वीराने में जब सैकड़ों मील तक बस अथाह पानी नजर आता, तब जैक और उसके साथी जाने कहां से एकाएक प्रकट हो जाते. और जहाज को लूट लेते. अमांडा ने उसी जैक के भूत से शादी कर ली है. लोकतंत्र में हर किसी को अपनी मर्जी से जीने का अधिकार है. सभ्य समाज की निशानी. माई बॉडी- माय चॉइस टाइप. अमांडा को भी ये ही आजादी है. सो उन्होंने भूत से शादी कर ली है.

अमांडा के मुताबिक, उन्होंने जिस जैक नाम के लुटेरे के भूत से शादी की है वो देखने में बिल्कुल 'पायरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के जैक स्पैरो जैसा लगता है.
दुल्हन थी, दूल्हे के नाम पर एक खोपड़ी वाला झंडा था शादी अकेले में चोरी-चुपके नहीं हुई. अमांडा के दोस्त और परिवारवाले भी आए. आयरलैंड में समंदर के पास एक नाव पर शादी हुई. दुल्हन तो थी अमांडा. बाकी दूल्हे के नाम पर एक काला झंडा था. जिसके ऊपर एक खोपड़ी सी बनी थी. वैसी ही खोपड़ी, जैसी 'खतरा' वाले बोर्ड पर बनी रहती है. ऐसा ही झंडा समुद्री लुटेरे इस्तेमाल किया करते थे. ऐसे लुटेरे अब भी खूब होते हैं. सोमालिया के पायरट्स तो बड़े कुख्यात हैं. खैर, बात अमांडा की हो रही थी. तो ऐसा नहीं कि बस शादी की हो. शादी के बाद हनीमून भी मनाया. हनीमून में हनी के नाम पर अमांडा के साथ एक 'भूत' था. चूंकि भूतों को देखने का कोई तरीका नहीं, सो हम क्या ही टिप्पणी करें इसपर. बाकी अमांडा के बारे में तो क्या ही कहें? वो तो कहती हैं कि उनकी और जैक की लड़ाई भी होती है. ऐसे ही जैसे बाकी जोड़ों की होती है. वो डेट पर भी जाते हैं.
यहां तक कि सेक्स भी करते हैं.

पता नहीं क्या सोचकर अमांडा के रिश्तेदार और दोस्त उनकी इस शादी में शामिल हुए होंगे.
हम क्या कर सकते हैं, सिवा दुआ के अमांडा से पूछो कि उनका पति कैसा दिखता है, तो कहती हैं वैसा ही जैसा 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' का जैक स्पेरो दिखता है. उनके मुताबिक, ये लव स्टोरी 2014 में शुरू हुई. एक रात वो बिस्तर पर लेटी थीं. तभी उनको कुछ महसूस हुआ. कि कोई उनके बगल में है. बस. तभी से अमांडा को लगने लगा कि जिसको कोई नहीं देख सकता, उसको वो देख सकती हैं. उससे बात कर सकती हैं. कि वो टीवी देखते समय भी उनके साथ रहता है. जब वो कार चलाती हैं, तो साथ बैठा रहता है. ये सब पढ़कर और लिखकर जाने मुझे कैसा लगा. दिल किया अमांडा का पता लूं कहीं से और अपना वेतन उनको भेज दूं. बेचारी डॉक्टर से दिखा ले. इलाज की बहुत जरूरत है उसको. आयरलैंड में अच्छे डॉक्टर तो होते ही होंगे.
ये भी पढ़ें:
दस स्वेटर, आठ पैंट पहनीं थीं इसलिए गिरफ्तार हो गया – वीडियो देखें
शुभ मुहूर्त के चक्कर में करवाया पत्नी का ऑपरेशन, पर बच्चा होने के बाद कांड हो गया
दुनिया की सबसे ज्यादा बाल वाली लड़की ने पहली बार अपना चेहरा देखा
ट्रंप ने अपना राज छुपाने के लिए एक पॉर्न स्टार को भेजे थे 83 लाख रुपये!
क्या अंतरिक्ष में जाने पर बढ़ जाती है लंबाई?
इस देश में बच्चे पीछे से खुली पैंट क्यों पहनते हैं?
नेहरू की इस फोटो का मिसयूज़ बहुतों ने किया, फोटो खींची किसने थी ये भी जान लो














