आपको भी खबर सुनकर थोड़ी सी हंसी आ गई होगी. नेताजी वैध-अवैध की बात करते तो बात समझी भी जा सकती थी लेकिन - मिग विमान गिरा तो वहां मीट की दुकान नहीं खोल सकते, सुनकर ही आपका आपके कानों से विश्वास उठा सा जाता है.
उन्होंने ये भी कहा कि इस इलाके में मीट की दुकान खोलने का मतलब है राष्ट्रद्रोह करना. जो कोई भी इस इलाके में मीट की दुकान खोलेगा तो राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन होगा और उसे राष्ट्रद्रोह माना जाएगा.

लोनी विधायक खुद ही दल-बल के साथ पहुंचकर दुकानें बंद करवाने लगे. (तस्वीर- नंद किशोर गुर्जर, फेसबुक)
विधायक ने आगे भी चेतावनी दी कि अगर कोई दुकानें बंद कराने के बाद भी नहीं मानता है तो सोमवार के बाद वो फिर से इस पर कार्रवाई करेंगे. विधायक के अभियान की जानकारी उनके फेसबुक अकाउंट पर भी मिली.
पोस्ट के मुताबिक मीट की दुकानें नवरात्रे की वजह से बंद करवाई गई. उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि अधिकारियों को फोन करने के बावजूद नहीं पहुंचने पर उन्होंने खुद ही दुकानें बंद करवा दी.
इससे एक दिन पहले ही हरियाणा के गुरुग्राम में हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने जबरन मीट की दुकानें बंद करवाने की कोशिश की थी. वे कार्यकर्ता हाथ में तलवार और भाला लेकर दुकानें बंद करवा रहे थे. जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया.
ये खबर हमें आज तक के गाज़ियाबाद से संवाददाता अंकित यादव की तरफ से मिली है.












