The Lallantop

दिए जाने वाले हैं बॉलीवुड फिल्मों के लिए सबसे घटिया अवॉर्ड्स

घंटा अवॉर्ड्स. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सभी चोमुओं के लिए ख़ास. इसमें किसी को बख्शा नहीं जाता. इसका नया एंथम आया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
  • अविनाश विवेक
कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिनके पीछे के लॉजिक, गानों, सीन और डायलॉग देख-सुनकर हम अपने अस्तित्व पर सवाल करने लगते हैं. हर साल कुछ ऐसी फ़िल्में आती ही हैं. हमशकल्स, हाउसफ़ुल, रेडी, देशद्रोही से लेकर दिलवाले और हैप्पी न्यू इयर जैसी 'बड़ी' फिल्मों तक इसके धांसू इक्ज़ाम्पल हैं. हम पैसा लगा के पिच्चर देख तो आते हैं पर घर आकर हम अपने बाल नोच रहे होते हैं. अगले दिन की सुबह ऑफिस की जगह मरघट जाने को जी करता है. टाइम तो गया ही गया, पैसे भी गए. इस घाटे के सौदे के लिए हम अमुक फिल्म की टीम को जी भर कोस ही सकते हैं. हमारी तरह ऐसे बहुत से लोग हैं जो इस फीलिंग से गुजरते हैं. ऐसे लोगों के घावों पर मरहम लगाने के लिए ही घटिया फिल्मों को उनके घटिया होने के घटिया अवॉर्ड देने की शुरुआत की गई. ऐसा ही एक अवॉर्ड है घंटा अवॉर्ड. घंटा अवॉर्ड्स की फालतू फिल्म बनाने वालों से अपील है कि- शराफत से लौटाओ पैसे, वरना ले जाओ घंटा हॉलीवुड में ऐसे अवॉर्ड्स तो 1981 से ही दिए जाने शुरू हो गए थे. गोल्डन रेस्पबेरी अवॉर्ड्स ऐसे ही मशहूर हुए. बॉलीवुड में गोल्डन केला अवॉर्ड भी ऐसा ही एक अवॉर्ड है. घंटा अवॉर्ड फिल्म क्रिटिक प्रशांत राजखोवा और करन अंशुमान ने मिलकर 2010 में शुरू किए थे. हर साल 13 घटिया कैटेगरी में ये अवॉर्ड दिए जाते हैं. इस साल 15 मई को घंटा अवॉर्ड बंटेंगे. घंटा अवॉर्ड जनता के वोट के जरिए तय किए जाते हैं. ये वो एकमात्र मौका है जब हम अपने लुटे हुए पैसों का बदला ले सकते हैं. आप भी वोट करना चाहें तो घंटा अवॉर्ड की वेबसाइट पर जाकर वोट कर सकते हैं. घंटा अवॉर्ड ने अपना नया एंथम भी बनाया है. यूट्यूब पे. जबसे आया है तबसे ट्रेंड कर रहा है ट्विटर पे. यहां देखें घंटा एंथम- https://www.youtube.com/watch?v=-615MFFBctY एक मज़ेदार बात बताते हैं. अक्सर ऐसा होता है कि कई सेलिब्रिटी खुद को ये अवॉर्ड दिए जाने पे ऑफेंड होक बैठ जाते हैं. उन्हें ऐसा लगता है कि उन्हें कुछ कहने का किसी को कोई हक़ नहीं है. लेकिन ऐसे में ही कुछ ऐक्टर्स ऐसे भी निकलते हैं जो स्पोर्ट स्पिरिटेड होते हैं. जैसे कि सोनम कपूर. 2012 में सोनम कपूर की फिल्म मौसम को घंटा अवॉर्ड के लिए चुना गया था. सोनम कपूर ने खुद ये अवॉर्ड्स आकर लिया. इसके लिए सोनम कपूर को खूब तारीफें भी मिलीं. साल 2015 में भी अरशद वारसी और रितेश देशमुख ने इस अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की थी. यहां देखिए कैसे वरुण ग्रोवर बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों की उनकी बहुत बड़ी-बड़ी गलतियों के लिए खबर ले रहे हैं- https://www.youtube.com/watch?v=1PRjLmfv6zw

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement