62 साल के एक बुजुर्ग ने 29 महीनों के अंतराल में 200 से ज्यादा कोविड वैक्सीन (Man took 200 covid vaccine dose) की डोज लेने का दावा किया है. मामला सामने आने के बाद वैज्ञानिकों ने इस पर स्टडी भी की. रिसर्च की रिपोर्ट को लेकर वैज्ञानिक हैरान रह गए थे. जिसके बाद अब शख्स के इम्यून सिस्टम की जांच की जा रही है.
200 से ज्यादा कोविड वैक्सीन की डोज ली, जांच में जो पता चला वैज्ञानिक भी हैरान थे!
जब डॉक्टरों ने शख्स को जांच के लिए बुलाया. तो उसने एक और कोविड वैक्सीन के डोज की मांग कर दी.
.webp?width=360)
वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक वियना के म्यूनिख स्थित फ्रेडरिक अलेक्जेंडर यूनिवर्सिटी एर्लांगेन-नर्नबर्ग और अस्पताल के डॉक्टर किलियन स्कोबर को इस बारे में तब पता चला जब जर्मनी की सरकारी एजेंसियों ने एक शख्स के खिलाफ नौ महीनों के अंदर कोविड वैक्सीन की 200 डोज लेने के सबूत जुटाए. जिसके बाद उन्होंने शख्स से संपर्क किया और उससे टेस्ट कराने की बात कही. बातचीत को लेकर डॉक्टर ने बताया,
'हमने शख्स से संपर्क कर एर्लांगेन में ही टेस्ट कराने की बात कहीं. टेस्ट को लेकर शख्स काफी उत्साहित था. और इसके लिए वो मान भी गया. हमने शख्स के ब्लड सैंपल लिए. साथ ही हमने उसके कुछ पुराने ब्लड सैंपल भी जमा किए जिन्हें बीते सालों में फ्रीज कर रखा गया था.'
रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों ने अंदाजा लगाया था कि वैक्सीन के इतने डोज लेने पर व्यक्ति का इम्यून सिस्टम बुरी तरह प्रभावित हुआ होगा. लेकिन इस मामले में शख्स के शरीर में इम्यून सेल्स की मात्रा ज्यादा थी और वो पूरी तरह से ठीक थे. इसको लेकर जांच टीम में शामिल कैथरीन कोचर ने बताया,
'हमें शख्स के शरीर के इम्यून सिस्टम में किसी भी तरह की कमजोरी नजर नहीं आई.'
ये भी पढ़े: इनकी तरकीब से बनी कोविड वैक्सीन, बची करोड़ों की जान, अब मिला नोबेल पुरस्कार
मामले की जांच कर रही वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि शख्स ने जांच के दौरान एक और वैक्सीन की डोज देने मांग की थी. हालांकि उन्होंने सिर्फ शख्स के ब्लड सैंपल लेकर उसे मना लिया था. साथ ही वैज्ञानिकों ने बताया कि शख्स कभी भी कोरोना से प्रभावित नहीं हुआ था इसके चलते वो शख्स के हाइपर वैक्सीनेशन को इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता को जोड़ कर नहीं माप पाए. घटना को लेकर लैंसेट इंफेक्सियस डिसीज जर्नल में एक रिपोर्ट छपी है.
वीडियो: चीन से बातचीत के बाद भारतीय सैनिकों को मालदीव से क्यों निकालने लगे मुइज्जू ?









