The Lallantop

घर के बाहर खेल रही थी 3 साल की बच्ची, दो लोगों ने जंगल ले जाकर गैंगरेप किया

दोनों आरोपी शादीशुदा हैं और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है (सांकेतिक फोटो: आजतक)

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक 3 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बच्ची के रेप का आरोप 27 साल और 22 साल के दो लोगों पर लगा है. घटना का पता तब चला, जब बच्ची की मां ने उसे जंगल के पास पाया. बच्ची रो रही थी, घायल थी. उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी. दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है. बुरी हालत में बच्ची हॉस्पिटल में एडमिट है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
फतेहपुर बेरी इलाके की घटना

आज तक से जुड़े अमरदीप कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक घटना दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके की है. शुक्रवार, 3 फरवरी की सुबह एक 3 साल की बच्ची लापता हो गई थी. बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि जगह-जगह तलाशने के बाद भी बच्ची का कहीं पता नहीं चल रहा था. इस दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसने बच्ची को जंगल के पास देखा था.

बच्ची की मां ने पुलिस को जानकारी दी, 

Advertisement

पड़ोसी महिला ने बताया कि उसने दो आदमियों को भी जंगल की ओर देखा था.

मां जब जंगल के पास पहुंची, तब बच्ची रोये जा रही थी और पूछने पर भी कुछ बता नहीं पा रही थी. इसके बाद बच्ची के माता-पिता ने थाने में रिपोर्ट किया. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया.

ये भी पढ़ें- 11 साल का बच्चा मदरसा जा रहा था, साथी खेत में ले गया, रेप कर गला काट दिया!

Advertisement
3 साल की बच्ची का गैंगरेप

पुलिस के मुताबिक, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी उसी इलाके में रहने वाले दो आदमियों ने बच्ची को पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि शराब पी रहे आरोपियों ने बच्ची को देखा और जंगल में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया.

बच्ची का दिल्ली एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि बच्ची की हालत स्थिर है. 

वहीं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के नाम रामनिवास पनिका और शक्तिमान सिंह है. दोनों आरोपी मूल रूप से मध्य प्रदेश के हैं. दोनों शादीशुदा हैं और कचरा रीसाइकलिंग का काम करने वाली कंपनी भूमि ग्रीन में काम करते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वीडियो: रेस्टोरेंट में फर्जी कॉल आती है और फिर लड़कियों का रेप होता है

Advertisement