The Lallantop

इस पाकिस्तानी औरत का रैंप पर चलना ऐतिहासिक है

पहले किया था गैंगरेप. फिर नंगा कर सड़क पर घुमाया था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
14 साल पहले, मुख़्तार माई को गांव के बुजुर्गों ने सजा दी कि उसका गैंग रेप कर उसे पब्लिक में बदनाम किया जाए. फिर उसे नंगा कर परेड कराई जाए. गुनाह? ये कि उसके भाई ने आपसी रंजिश के चलते किसी खानदान के साथ गाली-गलौज कर ली थी.
यही औरत बीते मंगलवार पाकिस्तानी फैशन शो में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ रैंप पर चली. 14 साल पहले जिस औरत की चाल पर लोग थू-थू कर रहे थे, आज उस पर तालियां पीट रहे थे.
पाकिस्तान के एक रेड कारपेट इवेंट में मुख़्तार दिखीं. उन्होंने हल्के हरे रंग का कढ़ाई वाला कुर्ता पहना था. जिसके नीचे सिल्क का पैंट और सर पर दुपट्टा लिया हुआ था. चारों तरफ पाकिस्तान के इलीट लोग और टॉप मॉडल्स खड़ी थीं. थोड़ा सा शर्माती-झेंपती, लेकिन कॉन्फिडेंस से भरी हुईं, 44 साल की मुख़्तार का सबने तालियों से स्वागत किया.
mukhtar 1
Mukhtaran Mai with designer Rozina Munib. Picture courtesy: Instagram/zainwain

गांवों में औरतों को इस तरह की सजा मिलना आम बात थी. इसके बाद न ही औरतों में जीने का साहस बचता है, न इच्छा. वो ख़ुदकुशी कर लेती हैं. मुख़्तार की जगह कोई और औरत होती तो शायद अपनी जान दे देती. लेकिन मुख़्तार ने फैसला लिया कि वो कोर्ट जाएगी. इस तरह के नियमों पर सवाल उठाएगी. और आने वाले कुछ सालों में मुख़्तार पाकिस्तान में प्रताड़ित की जाने वाली औरतों की आवाज बन चुकी थी.
कोर्ट में केस चला. रेप करने वालों और सजा देने वालों समेत 14 लोग गिरफ्तार हुए. सबको सजा मिली. 6 को फांसी की सजा हुई. लेकिन अपील करने के बाद सभी रिहा हो गए. लेकिन मुख़्तार ने अपने इलाके में काम करना बंद नहीं किया. और अपने गांव में औरतों के लिए एक घर और लड़कियों के लिए एक स्कूल खोला.
मुख़्तार ने एसोसिएट प्रेस को बताया:
"अगर मेरे किसी कदम से एक औरत को भी ताकत मिलती है, तो ये मेरी लिए ख़ुशी की बात है. मैं उन औरतों की आवाज बनना चाहती हूं जिन्हें वैसे दिन देखे पड़े, जैसे मैंने देखे. मेरी बहनों को मेरा ये संदेश है कि कभी कमज़ोर न महसूस करें. क्योंकि हमारे पास दिल है, दिमाग है. और सोचने-समझने की शक्ति है. हम उम्मीद न खोएं. क्योंकि आज नहीं तो कल, हमें न्याय जरूर मिलेगा."
mukhtar 2
Mukhtaran Mai with designer Rozina Munib. Picture courtesy: Instagram/riaz.sohai
मुख़्तार की डिज़ाइनर रोजीना मुनीब ने बताया कि मुख़्तार को रैंप पर लाने का मकसद ये संदेश देना था कि अगर आपके साथ कुछ बुरा हुआ है, तो वो आपके जीवन का अंत नहीं है.
मुख़्तार ने रैंप वॉक के बाद मेहमानों से खूब बातचीत की. फैन्स के साथ सेल्फी खिंचवाई.
पाकिस्तान फैशन वीक उन दकियानूसी शक्तियों के खिलाफ शुरू किया गया था जो ये मानते हैं कि औरतों के कपड़े और बर्ताव 'कंट्रोल' में रहने चाहिए.
https://www.youtube.com/watch?v=y_Y1G5E8Klw
ये भी पढ़ें:

'पता नहीं इस बच्चे का बाप कौन है, रेप 6 लोगों ने किया था'

Advertisement
Advertisement