''मैं और मेरा दोस्त एक कमरे में बैठे थे. तभी कुछ लोग कमरे में घुस आए और हमसे पूछने लगे कि हम यहां क्यों बैठे हैं. उन्होंने हम दोनों को पीटना शुरू कर दिया. वो मेरे दोस्त को कमरे से बाहर ले गए और मेरे साथ रेप किया. उनमें से एक ने कहा कि हम लोगों को इन्हें टांग देना चाहिए. इसकी वीडियो क्लिप में ये लोग कह रहे हैं, ''तुम लोग हिन्दू मोहल्ले को गंदा करते हो.''
महिला ने बताया कि वो लोग कह रहे थे कि हम बजरंग दल से हैं और जो चाहे कर सकते हैं.
महिला का दोस्त दिल्ली का रहने वाला है, जिसने TOI को बताया, ''हम दोनों दोस्त हैं. हम एक दुकान में पिज़्ज़ा खाने गए थे, तभी इन गुंडों ने हम पर हमला कर दिया. हमें कम्युनल गालियां दीं. फिर वो मुझे बाहर ले गए और पीटना शुरू कर दिया. फिर मुझे एक दूसरे कमरे में में ले गए और करीब 45 मिनट तक बंधक बनाए रखा.'' महिला की एक पड़ोसी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया, ''घटना के बाद वो घर आई और जो कुछ भी उसके हुआ था, उसने हमें बताया. उसे दो लोग घसीटकर कमरे में ले गए थे. तीन लोग उनके पीछे गए थे. इसके बाद उसके साथ रेप किया गया. वीडियो में लड़की का चेहरा ढका हुआ था.'' नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटीज (NCM) ने जिला प्रशासन से मामले की रिपोर्ट सौंपने को कहा है. बुलंदशहर के डीएम एके सिंह ने कहा, ''हम मामले को गंभीरता से ले रहे हैं. हम महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध और साम्प्रदायिक हिंसा के सख्त खिलाफ हैं. हमने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बाकियों की तलाश जारी है. महिला को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है. हम जल्द ही इन लोगों को पकड़ लेंगे.'' इस घटना की वायरल हुई वीडियो क्लिप, जिसमें दिख रहा है कि हमलावर कितने हिंसक थे: https://www.youtube.com/watch?v=BBJieYp6AVYये स्टोरी निशान्त ने की है.

















.webp?width=120)





