The Lallantop

लीक! लीक! लीक! गेम ऑफ थ्रोन्स 7 की आधी कहानी लीक

पहिले बताए दे रहे हैं स्पॉइलर है. बाद में न कहिना कि बताए नहीं थे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

फ्लैशबैक

मानव सभ्यता के इतिहास में जितने महाकाव्य और महान रचनाएं प्रस्फुटित हुईं, उनमें 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का विशेष स्थान है. पाठकों और दर्शकों ने इसे उतना ही सम्मान दिया, जितना रामायण को दिया. इसे इंग्लैंड की महाभारत भी कहा जाता है. नॉवेल के बाद टीवी सीरीज बनने पर इसे इंग्लैंड की मनरेगा के तौर पर भी स्वीकार किया गया, क्योंकि इससे वहां की अनेक प्रतिभाओं को रोजगार मिला. इसके छ: संस्करणों को अखंड-भारत समेत पूरे विश्व के दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया.

Advertisement

हो गवा? तो रामायण काल से निकलकर HBO मोड में आ जाओ. 'हरामजादों' की लड़ाई और शीतलहर के साथ 6 सीजन खत्म होवे के बाद अब सतवें सीजन की शूटिंग शुरू हुइ गै है. अबहिन तक लोग 'सुल्तान' और 'दंगल' जैसी फिल्मों की शूटिंग के सीन की फोटो खींचकर माहौल बनावत रहे, लेकिन अबतिन गेम ऑफ थ्रोन्स की फोटू लीक हुई हैं.

हमका पता है कि गेम ऑफ थ्रोन्स सुनते ही जनता बौरा जात है, लेकिन दोस्त, नीचे देखे के पहिले एक बात दोनों कान के दोनों छेद खोलकर सुन ल्यो. स्पॉइलर हैं. फोटू देखकर कुछ पता लग जाए या अंदाजा लग जाए, तो हमार दोष न देहेओ. लेओ. द्याखौ.

Advertisement

1. got

2.got 3.got 4.got 5.got 6.got 7.8 8.got 9.got 10.11 11.12 12.13 13.15 14.got 15. 14 गेम ऑफ थ्रोन्स के छठे सीजन के आखिरी एपिसोड में कई सिरे छोड़े गए थे. एक तो ये कि जॉन स्नो बास्टर्ड नहीं है. वो एडार्ड स्टार्क की बहन लायना स्टार्क और रेगर टारगेरियन का बेटा है. इस हिसाब से डेनेरिस टारगेरियन जॉन की बुआ हुई. सर डेवॉस जॉन स्नो के साथ है, जो इस तस्वीर में जॉन के पीछे खड़ा दिख रहा है. उधर, डेनेरिस टारगेरियन को जैसे सेना तैयार करते दिखाया गया, उससे लगा कि सातवें सीजन में किंग्स लैंडिंग पर उसी का राज होगा. इन तस्वीरों में टिरियन और स्नो हाथ मिलाते दिख रहे हैं. टिरियन पहले से डेनेरिस की तरफ है. यानी सातवें सीजन में बुआ और भतीजे की पार्टनरशिप हो जाएगी. ग्रेजॉय फैमिली और डेनेरिस की पार्टनरशिप छठे सीजन में हो ही चुका है. तो सातवें सीजन में क्या सब एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने के बजाय दो अलायंस में लड़ेंगे?
ये भी पढ़ें: मुझे गेम ऑफ थ्रोन्स दिखा दे रे ओ सइयां दीवाने गेम ऑफ थ्रोंस न देखने वालों के लिए दुनिया कितनी निर्दयी हो जाती है Brace yourselves, देहाती गेम ऑफ थ्रोंस इज कमिंग गेम ऑफ थ्रोन्स खेलना है तो आ जाओ मैदान में

Advertisement
Advertisement