1) खल ड्रोगो और डिनेरियस की शादी से ठीक पहले की तस्वीर. इस सीन को माल्टा के गोजो आइलैंड पर शूट किया गया था.
2) बगीचे में टहलते सांसा स्टार्क और लोरस टायरेल. ये जगह क्रोएशिया में है.
3) आर्या स्टार्क की ये तस्वीर फिक्शनल शहर ब्रावोस की है. असल में ये सीन नॉर्दर्न आयरलैंड में शूट किया गया था. पूरी सीरीज़ में ब्रावोस के जितने भी सीन हैं, वो यहीं शूट किए गए हैं. कुछ एक को छोड़कर.
4) किंग जॉफरी और मार्जरी टायरेल की शादी को 'पर्पल वेडिंग' नाम से जाना जाता है. इसी दिन जॉफरी को जहर देकर मार दिया गया था. इस सीन को क्रोएशिया के डुब्रोनिक शहर के पार्क ग्रैडैक में शूट किया गया था.
5) दी वॉल के पास जॉन स्नो. इस सीरीज़ में राज्य के उत्तरी बॉर्डर को दी वॉल के नाम से जाना जाता है. जॉन रात को बॉर्डर पर तैनात रहने वाली टीम का हिस्सा थे. बर्फ से भरी हुई ये जगह है आइसलैंड.
6) नेड स्टार्क पर राजद्रोह का आरोप लगा. इसके बाद किंग जॉफरी के आदेश पर उनका सिर शहर की जनता के सामने धड़ से अलग कर दिया गया था. इस सीन को माल्टा के फोर्ट मैनोएल में फिल्माया गया था.
7) वेस्टरोस की शाही राजधानी किंग्स लैंडिंग की सड़क से गुज़रतीं सर्सी लैनिस्टर. ये किंग्स लैंडिंग क्रोएशिया के डुब्रोनिक शहर में बसाया गया था.
8) डेनेरियस टार्गेरियन को 'ड्रैगनस्टोन' नाम का ये किला विरासत में मिला है. उनके पूर्वज इसी शहर पर राज करते थे. ये जगह फ्रांस और स्पेन के बॉर्डर पर है. नाम है बैस्क कंट्री.
9) डेनेरियस टार्गेरियन उर्फ 'खलीसी' ड्रैगनस्टोन में अपने गैंग के साथ. इस तस्वीर में उनके साथ टिरियन लैनिस्टर, वैरिस, मिसांडी, डावोस सीवर्थ और जॉन स्नो नज़र आ रहे हैं. इस सीन को स्पेन में बैस्क कंट्री के जुमैया बीच पर शूट किया गया था.
10) हाथ वगैरह कटवा लेने के बाद किंग्स लैंडिंग में घुसते जैमी लैनिस्टर. ये जगह क्रोएशिया का पाइल गेट है.
11) सर्सी और जैमी के भाई टिरियन लैनिस्टर. जिस गेट से ये घुस रहे हैं, उसका नाम है उलिका ओड रूपा. ये भी क्रोएशिया के डुब्रोनिक शहर में ही है.
12) सीरीज़ में अपने किरदार के शुरुआती स्टेज में डेनेरियस टार्गेरियन. उस समय डेनेरियस को न तो ड्रैगन मिले थे, न ही वो लड़ाई करने और सेना बनाने के चक्कर में थीं और सर्सी को हैंडल करने का भी लोड नहीं था. इस सीन को माल्टा के इस-सिग्गिवी में शूट किया गया था.
13) आर्या स्टार्क की ये तस्वीर ब्रावोस शहर की है, लेकिन इस हिस्से को आयरलैंड के बदले स्पेन के शहर गिरोना में फिल्माया गया था.
14) सर्सी पर राजद्रोह समेत पति किंग रॉबर्ट को जान से मरवा देने का, पति के ज़िंदा रहते अन्य मर्दों के साथ सोने और अपने भाई के साथ मिलकर बच्चे पैदा करने का आरोप था. जनता के सामने अपनी सारी गलतियां स्वीकार करने के लिए जजमेंट डे के दिन वॉल्क ऑफ शेम के लिए जातीं सर्सी लैनिस्टर. इस सीन की शूटिंग डुब्रोनिक, क्रोएशिया हुई थी.
15) सीरीज़ के दूसरे सीज़न के पहले एपिसोड में ये विज़ुअल सिर्फ 18 सेकंड के लिए आता है. आर्या स्टार्क के किंग्स लैंडिंग से भागने वाले सीक्वेंस में ये लोकेशन दिखाई गई है. इस जगह का नाम है द डार्क हेजेज़, जो नॉर्दर्न आयरलैंड के देश एंट्रिम में है.
16) ये ड्रैगनस्टोन की तस्वीर है, जहां डेनेरियस और मिसांडी जॉन स्नो के बारे में बात कर रही हैं. इस सीन का असली लोकेशन है स्पेन के बैस्क कंट्री में जुमैया बीच.
17) शो के सातवें सीज़न में ड्रैगनस्टोन की एक पहाड़ी पर डेनेरियस अपने ड्रैगन्स समेत जॉन स्नो से गूफ्तगू करती हुईं. समुद्र के पास में ही पांच किलो मीटर लंबा टीला है, जिसे फेयर हेड के नाम से जाना जाता है. लोकेशन नॉर्दर्न आयरलैंड का एंट्रिम शहर.
18) ड्रैगनस्टोन का हिस्सा रहे इस सीढ़ी से उतरते हुए डावोस सीवर्थ और जॉन स्नो, वहीं उन दोनों से आगे खड़ीं मिसांडी. इस सीन को बैस्क कंट्री के Gaztelugatxe नाम के एक छोटे से आइलैंड पर शूट किया गया था.
19) टिरियन लैनिस्टर और डेनेरियस टार्गेरियन जिस जगह पर खड़े नज़र आ रहे हैं, वो बैस्क कंट्री का ऐसा इलाका है जहां पहाड़ी और समुद्री तट साथ-साथ ही हैं, इस जगह का नाम है प्याला डे इट्ज़ुरुन, यहां पर कई और सीन्स भी शूट किए गए हैं.
20) डावोस के साथ किंग्स लैंडिंग में घुसते टिरियन लैनिस्टर. ये स्पेन के बैस्क कंट्री के बैरिका शहर का प्याला डे मुरिओला बीच है. ये बहुत बालुई बीच है.
एंड्रिया बताती हैं कि वो जब भी फिल्म देखने जाती हैं, पूरे एंड क्रेडिट के रोल हो जाने के बाद ही थिएटर से बाहर निकलती हैं. क्योंकि फिल्म के आखिर में लाइन प्रोड्यूसर और शूटिंग लोकेशन भी बताया जाता है. इसके बाद वो गूगल स्ट्रीट व्यू मैप की मदद से पहले इन लोकेशंस को मैच करती हैं, सब कुछ फाइनल होन के बाद तस्वीर लेने पहुंचती हैं. कई बार उनकी मदद फिल्म की यूनिट वाले तो कई बार लोकल जनता भी कर देती है. ये सब कभी-कभार वाला मामला. 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का आठवां सीज़न आप एचबीओ नाम के टीवी चैनल या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म हॉटस्टार पर देख सकते हैं. नोट: सारी तस्वीरें एंड्रिया डेविड के इंस्टाग्रैम हैंडल @filmtourismus से ली गई हैं.
'गेम ऑफ थ्रोन्स' के आखिरी सीज़न का ट्रेलर यहां देखें:
वीडियो देखें: सब कुछ मिलेगा, जो डेडपूल को जानने के लिए जरूरी है












