The Lallantop

तांत्रिक ने दिया 5 लाख का लालच तो दोस्त को मार डाला

अंधविश्वास के चलते दोस्त को फांसी पर चढ़ाया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
लखनऊ में कुछ लड़कों ने एक तांत्रिक के कहने पर अपने दोस्त को फांसी लगा कर मार डाला. बीते दिसंबर लखनऊ के रानिपारा इलाके में एक डेड बॉडी मिली थी. मरने वाले लड़के का नाम अनुज उर्फ़ राजा बाबू था. इसके बाद राजा के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस पिछले 4 महीनों से हत्यारों को खोजने में लगी हुई थी. जो अब फाइनली मिल गए हैं. सर्वेश, तेज प्रताप, मनीष और पप्पू नाम के चार लड़के तांत्रिक वेद प्रकाश से मिलते रहते थे. तांत्रिक ने लड़कों से कहा था कि किसी रस्सी से अगर किसी की जान ले ली जाए, तो उस रस्सी में शक्तियां आ जाती हैं. अगर चारों लड़के उसे ऐसी रस्सी ला कर दे दें तो वो उसे 5-10 लाख में बिकवा देगा. तो अंधविश्वास और लालच के चलते चारों ने अपने दोस्त राजा का खून कर दिया. मर्डर करने के पहले चारों लड़के राजा को बाइक पर बैठा कर अपने साथ ले गए. फिर उसको खूब दारू पिलाई. जब उसे नशा हो गया, उसके हाथ पैर बांध दिए. और फिर प्लास्टिक की सफ़ेद रस्सी बना कर उसे फांसी पर चढ़ा दिया. और जब राजा मर गया तो रस्सी को लेकर तांत्रिक के पास पहुंच गए. पुलिस ने चारों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है और तांत्रिक की खोज चल रही है.

Advertisement
Advertisement