The Lallantop

सिंगर ने चेहरे का वो हाल कर लिया था, जो जिला पंचायत सड़कों का करती है

नाक की सर्जरी के दौरान मरते-मरते बचे और होंठ वाली में तो दिवालिया निकल गया था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पीट बर्न्स. अंग्रेजी सिंगर और सॉन्ग राइटर. 'डेड और अलाइव' पॉप बैंड के फाउंडर. इंग्लैंड के लिवरपूल के रहने वाले थे. 23 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई. दिल का दौरा पड़ने से. वो 57 साल के थे. इतनी उम्र में बर्न्स ने अपने चेहरे की 300 बार सर्जरी कराई. अगल-अलग रूप बदले. pete7 बर्न्स का बैंड लोगों की नजर में 1980 में आया. जब बैंड का सुपर-डुपर हिट गाना 'यू स्पिन मी राउंड' आया. पीट वर्न्स इंग्लैड के बेबिंग्टन में पैदा हुए. 5 अगस्त 1959 को. मम्मी जर्मनी से थी और पप्पा यहूदी थे और सैनिक भी. मम्मी-पापा मिले वेनिस में. वो भी सैनिकों की चाय पार्टी में. pete6
मम्मी एक नंबर की दारूबाज थी. कई बार सुसाइड अटेंप्ट कर चुकी थी. पर फिर भी पीट के लिए वो दुनिया की बेस्ट मदर थीं. मात्र 14 की उम्र में पीट का स्कूली करियर खत्म हो गया. स्कूल के हेडमास्टर के सामने पेशी हुई. पता उनके आईब्रोज नहीं थे, बाल भी लाल कर रख था और एक कान में झुमके भी लटका रखे थे. जो कि स्कूल के नियमों के खिलाफ था. स्कूल से कल्टी के बाद वो एक दुकान में काम करने लगे. यही पर पीन ने अपना पहला बैंड बनाया था, 'मिस्ट्री गर्ल्स' के नाम से. pete5
पीट का जेंडर को लेकर जो एप्रोच रहा था, उससे वो बहुत चर्चा में रहे. उन्हें अक्सर औरतों के कपड़ों में देखा गया. एक दफा उन्होंने कहा था, 'हर कोई किसी न किसी जाल में फंसा है. मुझे जेंडर से कोई फर्क नहीं पड़ता. कपड़े से किसी के जेंडर में फर्क करना सही नहीं है. मैं औरतों के कपड़े पहनकर उनके जैसा होने की कोशिश नहीं कर रहा. मैं जिंदगी बहुत ही फ्रीडम से जिया हूं.' pete4 पीट पहली दफा शादी के बंधन में 1978 में बंधे. उनकी बीवी लीनी हेयर ड्रेसर थी. 28 साल दोनों साथ रहे और 2006 में अलग हो गए. पीट ने फिर अपने पार्टनर माइकल सिमप्सन से शादी कर ली. कैमरा, टीवी और मीडिया को बुलाकर सबके सामने. पीट को कॉस्मेटिक सर्जरी का बहुत क्रेज था. चेहरे की 300 बार सर्जरी करवा चुके थे. नाक की सर्जरी में लगभग-लगभग उनकी जान ही चली गई थी. हर सर्जरी के बाद एक नए लुक मे दिखते थे पीट. pete3 एक बार उन्होंने खुद कहा था, 'खुद का चेहरा बदलना नया सोफा खरीदने के बराबर है. प्लास्टिक सर्जरी मेरे लिए बुद्धिमानी का काम है न कि दिखावे का.' होठ की सर्जरी के कारण पीट का दिवालिया निकल गया था. क्योंकि सर्जरी ठीक से नहीं हो पाई थी. और होंठ फूल कर मोगरी हो गया था. उसे सही करने के लिए इन्होंने 18 महीनों तक पैसे दिए. उस दौरान वो इटली में थे. pete9 वैसे तो पीट का पॉप बैंड ऑसम था पर अकेले गाने पर उन्हें उतना भाव नहीं मिला जितना मिलना चाहिए था. इनका लास्ट सोलो 'नेवर मैरी ऐन आयकॉन' साल 2010 में आया था. pete1

Advertisement
Advertisement