The Lallantop

‘एक-दो करोड़ मुस्लिम मर जाएं तो दिक्कत नहीं...’, कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने ऐसा कहा क्यों?

गवर्नर रह चुके अजीज कुरैशी ने अपनी कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर हमला बोला है.

Advertisement
post-main-image
कुरैशी ने कहा कि 22 करोड़ मुसलमान में से एक-दो करोड़ मर भी जाएं तो कोई हर्ज नहीं है. जब पानी हद से गुजर जाएगा तो मुसलमानों ने हाथों में चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं. (फोटो- आजतक)

अजीज कुरैशी (Aziz Qureshi). कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल. अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के कुछ लोग हिंदुत्व की धार्मिक यात्राओं की बात करते हैं, जय गंगा मैया की, जय नर्मदा मैया जैसे नारे लगाते हैं, जो बड़े शर्म और डूब मरने की बात है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अजीज कुरैशी ने आगे कहा कि उन्हें कांग्रेस से निकालना हो तो निकाल दें, लेकिन पार्टी दफ्तर में मूर्तियां बिठाना डूब मरने की बात है. पूर्व गवर्नर ने कहा,

“मुझे कोई डर नहीं, निकाल देना पार्टी से. नेहरू के वारिस कांग्रेस के लोग आज धार्मिक यात्राएं निकालते हैं, गंगा मैया की जय बोलते हैं, गर्व से कहो मैं हिंदू हूं कहते हैं. पीसीसी के दफ्तर में मूर्तियां बिठाते हैं, ये डूब मरने की बात है.”

Advertisement

कुरैशी ने आगे कहा,

"देश की सभी पार्टियां, जिनमें कांग्रेस भी शामिल है, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि वो समझ लें कि मुसलमान आपका गुलाम नहीं है. वो आपको वोट क्यों दे? नौकरी आप देते नहीं, पुलिस, सेना-नेवी में आप लेते नहीं. फिर मुसलमान आपको वोट क्यों दे?"

इसके बाद अजीज कुरैशी ने जो कहा उस पर बवाल मच गया. सीनियर कांग्रेस नेता कहते हैं,

Advertisement

"22 करोड़ मुसलमानों में से एक-दो करोड़ मर भी जाएं तो कोई हर्ज नहीं है. जब पानी हद से गुजर जाएगा तो मुसलमानों ने हाथों में चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं."

कुरैशी ने ये भी कहा कि इस मुल्क में पहले कभी नहीं हुआ कि पीएम और गृह मंत्री के भाषणों से लोग डरें. भारत में मुस्लिम ‘shadow of death’ में जी रहा है. बुलडोजर चल रहे हैं, एनकाउंटर हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो ये नहीं बोल रहे कि सिर्फ मुस्लिमों पर कार्रवाई हो रही है, लेकिन कार्रवाई का जो अनुपात है वो इनको एंटी मुस्लिम दिखता है.

बयान को लेकर कायम

अजीज कुरैशी अपने इस बयान पर कायम भी हैं. आजतक से बात करते हुए उन्होंने कहा,

“मैंने इसलिए कहा है क्योंकि देश में मुसलमान खौफ के साए में जी रहा है. मुसलमानों को डराया धमकाया जा रहा है.”

वहीं कांग्रेस के धार्मिक कार्यों वाले बयान का जवाब देते हुए कुरैशी ने कहा कि पार्टी बीच-बीच में हिंदुत्व की बात करने लगती है, जो गलत है. उन्होंने बताया कि जैसे कांग्रेस दफ्तर में पूजा हो, मूर्तियां स्थापित हों, जय श्री राम के नारे लगे, ये नेहरू के ख्वाब का मर्डर करना है. कांग्रेस सेक्युलर पार्टी है, लेकिन कुछ लोग हैं जो इससे दूर जाने की कोशिश कर रहे हैं. अजीज कुरैशी ने कहा कि वो ऐसे नेताओं को रोकने में लगे हैं.

वीडियो: रजनीकांत ने उम्र में छोटे योगी आदित्यनाथ के पैर छुए, अब इसके पीछे क्या वजह थी बता दी

Advertisement