The Lallantop

'डांस इंडिया डांस' के डांसर ने '20 गर्लफ्रेंड्स' का खर्चा उठाने के लिए डकैती डाल दी

डकैती के लिए बैंक में नहीं पिज़्ज़ा पार्लर में घुसे थे ये चार लोग.

Advertisement
post-main-image
अदनान ख़ान पर एक पिज़्ज़ा आउटलेट में लूटपाट मचाने का आरोप है.
22 जनवरी को दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ने अदनान ख़ान नाम के लड़के को गिरफ़्तार किया. उस पर पिछले महीने एक पिज़्ज़ा आउटलेट में लूटपाट मचाने का आरोप है. 22 साल का अदनान दिल्ली के रेस्टोरेंट्स और क्लब्स में एक पॉपुलर डांसर है. उसने पुलिस को बताया कि उसके पास हमेशा पैसों की तंगी रहती थी. जिसके चलते उसने तय किया कि वो एक गैंग में शामिल होकर एक पिज़्ज़ा आउटलेट पर डाका डालेगा ताकि अपने डांसिग करियर और अपनी '20 गर्लफ्रेंड्स' के लिए पैसे जुटा सके.
11 दिसंबर, 2017 को द्वारका सेक्टर 12 में एक पिज़्ज़ा आउटलेट के मैनेजर ने पुलिस थाने में एक केस दर्ज कराया. मैनेजर का नाम है अमित यादव. अमित की शिकायत थी कि कुछ अज्ञात लोग बड़े-बड़े चाकुओं के साथ 11 दिसंबर को उनके स्टोर में घुसे. उन्होंने मैनेजर और स्टाफ़ को डरा-धमकाकर लगभग साढ़े तीन लाख रुपए हथिया लिए.
adnan khan 12
अदनान ख़ान

पुलिस ने इस लूटपाट की छान-बीन करने के लिए विशेष टीम बनाई. निगरानी बढ़ा दी गई, सीसीटीवी फुटेज देखी गई और लोगों से पूछताछ की गई.
जल्द ही डकैतों में से एक राम को गिरफ़्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि इस केस में चार लोग शामिल थे. जिनमें से एक पॉपुलर डांसर अदनान है. 21 जनवरी को पुलिस के हाथ जानकारी लगी कि अदनान द्वारका मोड के बस स्टॉप पर आने वाला है. 22 जनवरी को पुलिस ने जाल बिछाया और सुबह के 8 बजकर 20 मिनट पर उसे गिरफ़्तार कर लिया.
पूछताछ के दौरान अदनान की लाइफ़ स्टोरी सामने आई
अदनान एक कार मकैनिक का बेटा है और क्लास 10 ड्रॉपआउट है. छोटी उम्र में ही उसने डांस सीखना शुरू कर दिया था. जल्द ही डांस उसका पैशन बन गया. उसका अपना यूट्यूब चैनल भी है. अदनान के मुताबिक उसने 2014 का मिस्टर उत्तराखंड डांस कॉम्पिटिशन जीता था.
छोटी-मोटी परफॉर्मेंस करने के बाद, अदनान दिल्ली के क्लब और रेस्टोरेंट में परफॉर्म करने लगा. जल्द ही उसने 'डांस इंडिया डांस', 'झलक दिखला जा' और 'नच बलिए' जैसे टीवी शोज़ में शिरक़त की. लेकिन इतनी पॉपुलेरिटी होकर भी उसके पास पैसे नहीं आ रहे थे. उस पर इतनी 'गर्लफ्रेंड्स' होने की वजह से पैसों की भारी किल्लत होने लगी थी.
अदनान के पड़ोसी राम ने उसे पिज़्ज़ा फ्रेंचाइज़ी लूटने के लिए लुभाना शुरू किया. वो पहले से ही पैसों के लिए बेकरार हुआ जा रहा था. उसने राम को हामी भर दी. डकैती के बाद से अदनान फ़रार था. अलग-अलग जगह पर फ़ोन नंबर बदल-बदलकर रह रहा था. आखिरकार 22 जनवरी को वो पुलिस के हाथ आ गया.


ये भी पढ़ें:
दो घंटे पहले पैदा हुई बच्ची का रंग बदलता देखकर कचरे के डिब्बे में फेंका आया

इस लखनऊ के लड़के और पाकिस्तानी लड़की की शादी करवाने के लिए सरकार का थैंक यू

दिल्ली पुलिस ने भारत के ‘बिन लादेन’ के नाम से कुख्यात आतंकी को धर दबोचा है

राष्ट्रपति से मिले इनाम के पैसों से कैदियों को छुड़वा रहा है 14 साल का आयुष



वीडियो देखें:

Advertisement
Advertisement