The Lallantop

रिटार्यड पुलिस अधिकारी ने कोर्ट में अपने IRS दामाद की गोली मारकर हत्या की, कहानी उलझी हुई है!

रिटायर्ड एआईजी सिद्धू पहले भी विवादों में रह चुके हैं. पिछले साल वे भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार हुए थे.

Advertisement
post-main-image
वारदात चंडीगढ़ कोर्ट में हुई. (फोटो- इंडिया टुडे)

चंडीगढ़ जिला कोर्ट में शनिवार को पंजाब पुलिस के रिटायर्ड AIG ने अपने IRS दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों परिवारों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था. इसी मामले में दोनों पक्ष शनिवार 3 अगस्त को चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट में पहुंचे थे. जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ससुर की पहचान पंजाब पुलिस के रिटायर्ड AIG मलविंदर एस सिद्धू के तौर पर हुई है. वहीं, मृतक दामाद की पहचान हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है. वो कृषि विभाग में अधिकारी पद पर थे. कथित तौर पर ससुर ने जमीन विवाद के चलते अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के समय दोनों पक्ष चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट में सुनवाई के लिए आए थे. मृतक हरप्रीत और उनकी पत्नी के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया चल रही थी. 

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया और केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. चंडीगढ़ SSP कंवरदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया, 

Advertisement

"हमें आज दोपहर करीब 2 बजे जिला कोर्ट के मीडिएशन सेंटर में गोलीबारी की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि पीड़ित का नाम हरप्रीत सिंह है और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई. कथित आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस हिरासत में ले लिया गया तथा उसके पास से एक हथियार बरामद किया गया."

एसएसपी ने आगे बताया,

"कथित आरोपी पंजाब पुलिस का सेवानिवृत्त AIG मलविंदर सिंह है. फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच की जा रही है. हम प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात कर रहे हैं. यह जांच की जा रही है कि कथित आरोपी किस गेट से न्यायालय में दाखिल हुआ. हमने उसके पास से प्वॉइंट 32 बोर की पिस्तौल बरामद की है और हमें 4 चलाई गई गोलियां तथा 3 अप्रयुक्त गोलियां बरामद हुई हैं. दोनों परिवारों के बीच तलाक की कार्यवाही चल रही थी तथा आज मीडिएशन सेंटर में चौथी बैठक थी. आगे की जांच की जा रही है."

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, रिटायर्ड AIG सिद्धू पहले भी विवादों में रह चुके हैं. पिछले साल वे भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार हुए थे. वो पहले पंजाब पुलिस की ह्यूमन राइट्स सेल के एआईजी पद पर थे. 
 

वीडियो: कानपुर में तेज रफ़्तार कार से नाबालिग ने मां-बेटी को टक्कर मारी, मां की मौत

Advertisement