The Lallantop

दुल्हन वही जिसे अपना मन भाए

शादियों में झमक के नाचना किसी को बपौती तो है नहीं. यही बात इनको पता चल गई. नाच डाला इंडियन गाने पर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
माहौल खुशी का है. शादी हुई है. दो जिस्म एक जान हुए जा रहे हैं. जमके नाच हो रहा है. लेकिन गौर फरमाइये. बिना गाना समझे सिर्फ ढिंपक ढिपाक पर नाच हो रहा है. काहे कि लोग हैं विदेशी और गाना है देसी इंडियन. गाना है 'आजा न छूले मेरी चुनरी सनम'. खास बात ये है कि दुल्हन अपनी खुशी के गाने पर नाच रही है. पता नहीं तैयारी की या नहीं उसने. लेकिन गाना ठीक से नहीं सुना ये पक्का है. काहे कि गाना कहता है मेरी चुनरी लाल रंग की. उसने रुमाल भी न लिया लाल रंग का. हालांकि ये उसका निजी फैसला होगा. हमें आपको कोई हक नहीं चिटकने का. उसका मन किया नाची. जैसे मन किया नाची. आप तो बस हिंदी गाने पर अंग्रेजी नाच का मजा लो. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/hummfm/videos/982197108497149/"]   आपके पास भी ऐसे छूने से फैलने वाले वीडियो हों तो उस पर कुंडली मार कर न बैठो. दुनिया के साथ बांटो

Advertisement
Advertisement