मेसी के करियर की आखिरी पेनाल्टी- जेल
लियोनल मेसी टैक्स चोरी के मामले में फंसे थे. जा रहे हैं जेल. वो भी अपने पापा के साथ.
Advertisement

फोटो - thelallantop
केस याद है? टैक्स फ्रॉड वाला? अरे वही जो लियोनल मेसी और उनके पापा पर चल रहा था. सुनवाई हो रही थी तो कई बार मेसी और उनके पापा को कोर्ट में बुलाया गया. पर इनका अलग ही भौकाल था. जाते ही नहीं थे. बस. दे दिया कोर्ट ने झटका. मेसी को टैक्स धोखाधड़ी के तीन मामलों में 21 महीने जेल की सजा हो गई है. ऊपर से 20 लाख यूरो का जुर्माना भी लगा है. उनके पापा पर भी 15 लाख यूरो का जुर्माना लगा है. केस ये था कि मेसी और उनके पापा जॉर्ज होरासियो पर साल 2007-09 के बीच 42 लाख यूरो की धोखाधड़ी का आरोप था. दोनों लोग शेल कंपनी चला रहे थे. शेल कंपनी समझते हो? ये ऐसी कंपनी होती है जिनका सिर्फ नाम होता है, कारोबार कुछ नहीं होता. फोर्ब्स मैगज़ीन के हिसाब से पिछले साल मेसी ने लगभग 5 अरब रुपये कमाए थे. और दुनिया के चौथे सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ी बन गए थे. फिर भी ये हाल हैं. वैसे कानून कहीं का भी हो, अमीरों के साथ ही होता है. ऐसा ही कुछ स्टोरी में भी है. स्पेन का भी कानून ऐसा है. इसके हिसाब से अगर किसी को 2 साल से कम की सजा होती है तो उसे प्रोबेशन करवा देते हैं, जेल नहीं भेजते. ऐसे में लग रहा है मेसी और उनके पिता को जेल में नहीं रहना पड़ेगा. साथ ही अभी उनके पास वहां की सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का भी ऑप्शन है. ये जान लो कि केस के दौरान कई बार मेसी के पापा ने कहा था कि मेसी कुछ नहीं जानता, जो पूछना हो मुझसे पूछो. ये सारे काम मैं ही देखता हूं. मेसी और उनके पापा पर ये भी आरोप है कि उन्होंने एडिडास, पेप्सी-कोला, प्रॉक्टर एंड गैम्बल और कुवैत फूड कम्पनी को अपनी तस्वीरें यूज करने की डील से हुई इनकम को छिपाया है. मेसी 5 बार 'प्लेयर ऑफ दि इयर' भी रह चुके हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















