The Lallantop

IPL: जिन खिलाड़ियों के नाम नहीं सुने थे, उनपर करोड़ों लुटा दिए गए हैं

इनमें एक तो महज 16 साल का है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
IPL की पहचान नए, युवा और उन चेहरों को मौका देने के लिए बनी है जो दुनिया की नजरों में नहीं आ पाते हैं. इस सीजन हुई आईपीएल बोली में भी ऐसे नाम सामने आए हैं जिन्हें पहले नहीं सुना था और इन्हें बड़ी डील मिली. करोड़ों में बिके इन क्रिकेटर्स के बारे में जान लीजिए- #1 जोफ्रा आर्चर, बॉलर- राजस्थान रॉयल्स (करीब 7.15 करोड़ रुपए) Jofra1 वेस्टइंडीज के एक छोटे से देश बारबाडोस में जन्मे और इंग्लैंड में पले बढ़े इस यंग गेंदबाज को आईपीएल में तकड़ी डील मिली है. ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग की खोज है जोफ्रा आर्चर. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आर्चर की स्पीड के चलते उन्हें आईपीएल में हर फ्रैंचाइजी नजर थी . इस 22 साल के बॉलर की खासियत है कि वो लगातार 150 kmph की स्पीड से बॉलिंग कर सकता है. खास बात ये कि ये बॉलर आखिर के ओवरों में बहुत इकनोमिकल गेंदबाजी करता है जिसकी आईपीएल में सबको जरूरत रहती है. इसलिए राजस्थान रॉयल्स ने इसकी बड़ी कीमत चुकाकर ये भी साफ कर दिया है कि वो प्लेयिंग इलेवन का भी हिस्सा रहने वाला है. #2 ईशान किशन, विकेटकीपर/बैट्समेन, मुंबई इंडियन्स (6.20 करोड़ रुपए) Kishan1 झारखंड टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ईशान ने इसी सीजन रणजी में दिल्ली के खिलाफ 273 रनों की पारी खेली थी जिसमें 14 छक्के शामिल थे. दिल्ली के कप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत के साथ ईशान को भी उनकी विकेटकीपिंग औऱ बैटिंग के कॉम्बिनेशन के लिए जाना जाता है. दोनों ही बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और लंबे छक्के मारने के लिए भी जाने जाते हैं. यूं तो ईशान पटना से हैं मगर खेलते झारखंड के लिए हैं और वहां इन्हें अगला धोनी बताया जाता है. 19 साल का ये खिलाड़ी 2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का कप्तान भी रह चुका है. विकेट के पीछे वही चुस्ती और बल्ले में वही दम जो गेंद को बाउंड्री पार कर देता है. ईशान के नाम पर सभी फ्रैंचाइजियों की नजर थी और इसी के चलते बोली इतनी ऊपर चली गई कि उनकी झोली में 6 करोड़ 20 लाख आ गए. मुंबई के लिए क्रुणाल पंड्या के बाद ईशान ही सबसे मंहगे खिलाड़ी बने जिसने कोई अभी इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है.  इस वक्त ये बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में है. सैय्यद मुश्ताक़ अली टी-20 ट्रॉफी में ईशान ने 8 मैच खेले हैं जिसमें उनका 145.98 का स्ट्राइक रेट रहा है. #3 डार्सी शॉर्ट, ओपनिंग बैट्समेन, राजस्थान रॉयल्स (4 करोड़ रुपए) Darcy इस सीजन ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में डार्सी का नाम सबसे आगे है. साथ ही अपनी परफॉर्मेंस के बूते इस धुरंधर बैट्समेन को ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में भी शामिल किया जा चुका है. डार्सी का नाम जैसे ही बोली के लिए सामने आया, सभी फ्रैंचाइजी बढ़-चढ़ कर दाम लगाने लगीं. ये मुकाबला दिल्ली और राजस्थान के बीच था. आखिर में बाजी मारी राज्स्थान रॉयल्स ने और इस तरह 27 साल के इस खिलाड़ी को अपने बेस प्राइस से 20 गुणा ज्यादा रकम में खरीदा गया. बिग बैश लीग में डार्सी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने (500 रन) और सबसे बड़ी पारी (122*) खेलने जैसे रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. डेल्ही डेयरडेविल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने ऑक्शन से पहले ही ये बताया था कि डार्सी पर इस आईपीएल बिडिंग में नजर रहेगी. बैटिंग के साथ चुस्त फील्डर और लेफ्ट आर्म स्पिन भी कराता है ये ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी. #4 के गोथम, ऑफ-स्पिनर/ ऑलराउंडर, राजस्थान रॉयल्स (6.2 करोड़ रुपए) Gowtham इंडिया के वॉशिंगटन सुंदर की तरह गोथम भी ऑफ-स्पिन फेंकता है. साथ ही बैटिंग भी अच्छी करता है. लंबी शॉट मारने के लिए मशहूर इस कर्नाटक के खिलाड़ी को मुंबई ने पिछले साल 1.5 करोड़ में खरीदा था और इस साल भी वो इसे अपनी झोली में रखना चाहते थे. मगर गोथम की बोली मुंबई की पहुंच से ऊपर चली गई और राजस्थान रॉयल्स ने 6.2 करोड़ में खरीद लिया. ये गोथम के 20 लाख के बेस प्राइस से 31 गुणा ज्यादा रकम है. यूं तो ये बॉलर गेंद को ज्यादा स्पिन नहीं कराता है मगर टीम के लिए उस समय फायदेमंद साबित होता है जब किसी भी नंबर पर बैटिंग करने भेजा जाता है. राजस्थान ने इसे पिंच हिटर की तरह यूज करने के मकसद से भी खरीदा है. टी-20 में गोथम का स्ट्राइक रेट 159.79 का है. #5 मुजीब ज़द्रान, स्पिनर, किंग्स इलेवन पंजाब (4 करोड़ रुपए) Mujeeb ऑफ-ब्रेक, कैरम बॉल, लेग-ब्रेक, गुगली और कौन कौन से तरीके से गेंद घुमा सकता है ये अफगान गेंदबाज. पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त प्रोविंस से आने वाला मुजीब अभी 16 साल का है और अपनी स्पिन बॉलिंग में बल्लेबाजों को फंसा लेता है. बल्लेबाज उनके एक्शन को ही नहीं पढ़ पाता है. यही कारण है कि अफगानिस्तान के राशिद खान भी अपनी कलाई से गेंद घुमाने के चलते टी-20 क्रिकेट में अपना खूब नाम बना रहे हैं. मुजीब की एक खास बात ये भी है कि वो नई गेंद को भी वैसे ही स्पिन करते हैं जैसे पुरानी गेंद को. आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले मुजीब को अपने पहले ही मैच में 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड मिला था. इस मैच में मुजीब ने 24 रन देकर 4 विकेट लिए थे. अब आर अश्विन और अक्षर पटेल के साथ किंग्स इलेवन में मुजीब भी बतौर स्पिनर जुड़ेंगे.
Also Read: IPL में पहली बार खेलेगा कोई नेपाली क्रिकेटर, जो हैट्रिक भी ले चुका है

इंडिया के सबसे फास्ट बॉलर की जब नीलामी होने लगी, तब वो बाथरूम में घुस गया

Advertisement

अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीमों को धूल चटाने वाला ये प्लेयर अब IPL में सबकी हालत खराब करेगा

IPL: 49 रन पर चार बॉलरों ने निपटाया था, सभी को RCB ने खरीद लिया है

Advertisement

Advertisement
Advertisement