The Lallantop

भिवानी हत्याकांड में रिंकू सैनी गिरफ्तार, बोलेरो में मिले थे दो मुस्लिम युवकों के कंकाल

मोनू मानेसर का करीबी है रिंंकू.

Advertisement
post-main-image
वारदात के बाद गाड़ी की तस्वीर और पुलिस गिरफ्तर में रिंकू सैनी. (आजतक)

हरियाणा के भिवानी हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मेवात इलाके के बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू सैनी को गिरफ्तार किया है. आजतक की खबर के मुताबिक रिंकू सैनी को कल ही हिरासत में कर लिया था. पुलिस ने रिंकू को कल उसके घर से पकड़ा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
गाड़ी में मिले थे नरकंकाल

16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी में एक बोलेरो गाड़ी में दो नर कंकाल मिले थे. बताया जा रहा है कि इन्हें मारपीट के बाद जिंदा जला दिया गया. हत्या का आरोप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लगा है. पुलिस ने इस मामले में निमूलथान, श्रीकांत निमरोडा, लोकेश, रिंकू सैनी, मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

बताया जा रहा है कि रिंकू टैक्सी चलाता है. वो मोनू मानेसर का करीबी है. मोनू मानेसर खुद को गोरक्षक बताता है. और अपनी टीम के साथ मिलकर मेवात इलाके में कथित गोतस्करों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कहता है. इस तरह के वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करता है.

Advertisement

गिरफ्तार रिंकू सैनी को पुलिस कल अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी मांगेगी.

इस हत्याकांड में मृतकों के नाम जुनैद और नासिर हैं. मृतक के चचेरे भाई इस्माइल ने बताया है कि दोनों राजस्थान के भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. आजतक की खबर के मुताबिक इस्माइल ने घटना के बारे में बताया कि,

15 फरवरी की सुबह उनके चचेरे भाई अपनी बोलेरो गाड़ी से किसी काम से बाहर गए थे. सुबह करीब 9 बजे मैं चाय की दुकान पर था. तभी एक अजनबी ने बताया कि आज आज सुबह 6 बजे दो लोग बोलेरो से जा रहे थे. गोपालगंज के जंगल में 8 से 10 अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की. मारपीट में वो बुरी तरह घायल हो गए. इसके बाद दोनों को उनकी ही बोलेरो गाड़ी से ले गए. और उन्हें जिंदा जला दिया.

इसके बारे में मैंने अपने परिवारवालों को बताया. हम लोग वारदात की जगह पहुंचे तो गाड़ी के टूटे हुए शीशे पड़े थे. वहां कुछ लोग मौजूद थे. उन्होंने भी कुछ वैसी ही कहानी बताई कि दोनों को अपहरण करके ले जाया गया है.  

Advertisement

इस हत्याकांड में ताजा जानकारी के मुताबिक राजस्थान पुलिस ने बुलेरो गाड़ी में मिली लाश का पोस्टमार्टम करवाया है. DNA जांच के लिए बरामद लाश की हड्डियां का सेंपल लिया गया है.

 

वीडियो: भरतपुर के जुनैद-नासिर को गोरक्षा मामले में जिंदा जलाने का आरोप, मिले नरकंकाल!

Advertisement