The Lallantop

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, चार जवानों की मौत

सुबह-सुबह कई राउंड गोलियां चलीं, दो लोगों की तलाश

Advertisement
post-main-image
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग के बाद सील किया गया (फोटो- ANI)

पंजाब के बठिंडा स्थित एक मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना सामने आई है(Punjab Bathinda Military Station firing). आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक फायरिंग सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुई. फायरिंग के कारण 4 जवानों की मौत हो गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

क्विक रिएक्शन टीम (QRT) तैनात

आजतक की जानकारी के मुताबिक फायरिंग के बाद मिलिट्री स्टेशन पर क्विक रिएक्शन टीम को तैनात कर दिया गया है. मिलिट्री स्टेशन के आस-पास पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि घटना ऑफिसर्स मेस के अंदर हुई है. सूत्रों के मुताबिक फायरिंग फिलहाल रुक गई है. रिपोर्ट के मुताबिक घटना में मारे गए सैनिक 80 मीडियम रेजिमेंट के बताए जा रहे हैं.

Advertisement
आतंकी घटना नहीं

सूत्रों के मुताबिक सेना के दक्षिण-पश्चिमी कमांड की ओर से जानकारी दी गई है कि फायरिंग के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है. वहीं बठिंडा SSP ने बताया है कि फायरिंग की घटना कोई आतंकी घटना नहीं है. मामले की जांच की जा रही है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि मिलिट्री स्टेशन में हुई फायरिंग की घटना का अभी तक कोई आतंकी लिंक नहीं है.

राइफल गायब हुई थी 

पुलिस के मुताबिक फायरिंग करने वाले दो लोग सादे कपड़ों में थे. ये भी जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले ही स्टेशन के गार्ड रूम से एक इंसास राइफल और कुछ मैगज़ीन गायब हुई थीं. भारतीय सेना की ओर से कहा गया,

“बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना के दौरान एक आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की गोली लगने से मौत हो गई है. वहीं किसी अन्य व्यक्ति को चोट या संपत्ति के नुकसान/क्षति की सूचना नहीं है. इलाके को सील कर दिया गया है और मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए पंजाब पुलिस के साथ मिलकर जांच की जा रही है. दो दिन पहले गायब हुए 28 राउंड के साथ एक INSAS राइफल के संभावित मामले सहित सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है.”

Advertisement

सेना की ओर बताया गया कि घटना में शहीद हुए जवानों के परिवारों को जानमाल के नुकसान की सूचना दे दी गई है.

पंजाब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए फायरिंग की घटना पर सेना प्रमुख मनोज पांडे खुद नजर बनाए हुए हैं. सेना प्रमुख को हर छोटी से छोटी जानकारी दी जा रही है. बताया जा रहा है कि सेना प्रमुख पूरी घटना की जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को देंगे.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: मस्जिदों पर हमले, ध्वजा पर मांस के टुकड़े, देश का माहौल कौन बिगाड़ रहा?

Advertisement