The Lallantop

दिवाली के पटाखे ने 4 साल की बच्ची की जान ली, पाइप वाला बम युवक पर मारा, मौत हो गई

तमिलनाडु में एक चार साल की बच्ची पटाखा फटने से बुरी तरह झुलस गई थी. बच्ची को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 40 साल के शख्स पर एक दूसरे शख्स ने पाइप वाला पटाखा फेंका था, जिससे उसकी मौत हो गई.

Advertisement
post-main-image
स्थानीय पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. (बायीं ओर सांकेतिक तस्वीर और दायीं ओर गाजियाबाद की घटना का स्क्रीनशॉट)
author-image
प्रमोद माधव

दिवाली की रात आतिशबाजी के दौरान तमिलनाडु (Tamil Nadu) में एक 4 साल की बच्ची और यूपी के गाजियाबाद में एक 40 साल के शख्स की मौत हो गई. बच्ची की मौत गलती से उसके पास पटाखा फटने से हुई. वहीं गाजियाबाद (Ghaziabad) में 40 साल के व्यक्ति पर पटाखा फेंके जाने की खबर है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
तमिलनाडु में 4 साल की बच्ची की मौत का मामला

तमिलनाडु में पटाखा फटने से जिस चार साल की बच्ची की मौत हुई है, उसका नाम निमिषा था. इंडिया टुडे के प्रमोद माधव की रिपोर्ट के मुताबिक निमिषा का परिवार दिवाली मनाने अपने गृहनगर रानीपेट आया हुआ था. बच्ची के पिता रमेश ड्राइवर हैं. 12 नवंबर की रात जब पूरा परिवार दिवाली मना रहा था, इसी दौरान एक पटाखा गलती से बच्ची के पास फट गया. इस दुर्घटना से बच्ची का सीना और हाथ बुरी तरह झुलस गए थे. उसे तुरंत चेय्यर गवर्नमेंट हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- हैदराबाद: बिल्डिंग में आग लगने से 9 लोगों की मौत, गाड़ी की मरम्मत करते वक्त निकली थी चिंगारी

Advertisement
गाजियाबाद में 40 साल के शख्स की मौत का मामला

इंडिया टुडे के अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद में दिवाली की रात 40 साल के अफजल पर पटाखा फेंका गया था. यह घटना सर्विलांस कैमरे में कैद हो गई और इसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है. 18 सेकंड के वीडियो में एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति पर पीछे की ओर से पटाखा फेंकते देखा जा सकता है. पटाखा फटते ही वो व्यक्ति तुरंत गिर पड़ता है.

पूरे मामले की जानकारी देते हुए साहिबाबाद के ACP भास्कर वर्मा ने बताया,

“12 नवंबर की रात लगभग 11 बजे झन्डापुर क्षेत्र थाना लिंक रोड में पुलिस को एक सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्रदीप के द्वारा पाइप वाला पटाखा इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसको चलाते समय उसके सामने खड़े नाटू उर्फ़ अफजल के पैर में पीछे की ओर नस फट गई, जिसकी वजह से खून निकलने लगा. घायल अफजल को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने अफजल को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.”

Advertisement

इस मामले का मुख्य आरोपी प्रदीप फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं. पुलिस ने कहा है कि वो मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Advertisement