The Lallantop

करोड़ों के फ्रॉड केस में फंसी धोनी की वाइफ साक्षी

चार सौ बीसी का केस भी दर्ज हो लिया है. जानिए क्या है ये पूरा मामला.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडियन वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद सिंह धोनी.  कुछ रोज पहले बायोपिक आई थी, MS धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी.  धोनी की लाइफ की एक और अनटोल्ड ताजी स्टोरी सुनने को मिल रही है. स्टोरी ये कि धोनी की वाइफ साक्षी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है. धोखाधड़ी भी कोई छोटी-मोटी नहीं, करोड़ों की. साक्षी पर IPC की धारा 420 के तहत 'धाराप्रवाह' केस दर्ज हुआ है.
साक्षी के अलावा तीन और लोग भी इस केस में बुक हुए हैं. नाम हैं अरुण पांडेय, शुभावती पांडेय और प्रतिमा पांडेय. ये तीनों भी 'रहिति MSD अल्मोड प्राइवेट लिमिटेड' के को-फाउंडर हैं. इनके स्पोर्ट्सफिट प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी में शेयर भी हैं. ये कंपनी जिम और फिटनेस सेंटर चलाती है.
इन लोगों पर ये केस दर्ज करवाया है डेनिस अरोड़ा ने. डेनिस गुरुग्राम के निर्वाना कंट्री टाउनशिप में रहते हैं. दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, डेनिस और उनके पापा विकास अरोड़ा की इस स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड में 39 परसेंट की हिस्सेदारी थी, पर रहिति MSD अल्मोड प्राइवेट लिमिटेड ने उनके शेयर्स खरीद लिए.
sakshi_650_040214023231
धोनी की बीवी साक्षी

डेनिस का आरोप है कि एग्रीमेंट 11 करोड़ का हुआ था. पर रहिति MSD अल्मोड प्राइवेट लिमिटेड ने उन्हें अभी तक 2.5 करोड़ रुपये ही चुकाए हैं. वो भी तब जब सारा बकाया चुकाने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी. इसलिए डेनिस ने एक FIR साक्षी और उनके साथी को-डायरेक्टर्स के खिलाफ गुरुग्राम के सुशांत लोक पुलिस स्टेशन में लिखाई है.
रहिति MSD अल्मोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अरुण पांडेय ने कहा, 'जितने शेयर विकास अरोड़ा ने हमें दिए. हम उससे ज्यादा उनको पे कर चुके हैं. साक्षी ने कंपनी एक साल पहले ही छोड़ दी थी. इसलिए उनके खिलाफ कोई केस बनता ही नहीं है. वो भी जब तक दिल्ली हाई कोर्ट मामले की जांच कर केस दर्ज किए जाने के आदेश नहीं दे देता, तब तक कोई FIR दर्ज नहीं की जानी चाहिए.'
साक्षी का अभी तक इन आरोपों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है. पुलिस की ओर से साक्षी के इस मामले में शामिल होने का कोई कंफर्मेशन नहीं आया है.


ये भी पढ़ें -

मोहम्मद कैफ़: जिसकी बैटिंग के नहीं, फील्डिंग में बचाए रन गिने जाते थे

जब युवराज ने 358 रन मार के धागा खोल दिया था, तब क्या हुआ था?

क्रिकेट खिलाड़ियों के नाम का भी मतलब होता है बंधू, जान लो!

M.S. Dhoni फिल्म में धोनी-साक्षी की नहीं धोनी-प्रियंका की लव स्टोरी है

Advertisement
Advertisement