The Lallantop

उस स्कूल की फीस जानते हैं, जिसमें सारे बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे पढ़ते हैं?

इन दिनों शाहरुख, ऐश्वर्या और करीना के बच्चों के स्कूल प्रोग्राम के वीडियोज़ से सोशल मीडिया पटा पड़ा है. जानिए किस स्कूल में पढ़ते हैं ये स्टारकिड्स और उनकी फीस कितनी होती है.

Advertisement
post-main-image
स्कूल में हुए नाटक में हिस्सा लेते अबराम खान, अराध्या बच्चन और तैमूर अली खान.

इन दिनों सोशल मीडिया पर Shahrukh Khan के बेटे AbRam, Aishwarya Rai Bachchan की बिटिया Aradhya और Kareena Kapoor के बेटे Taimur के स्कूल वीडियोज़ भयंकर वायरल हैं. ये तस्वीरें और वीडियोज़ उनके स्कूल में होने वाले सालाना इवेंट के हैं. जहां ये लोग नाटकों में परफॉर्म कर रहे हैं. उनके पैरेंट्स सामने बैठकर वीडियो बना रहे हैं. कुछ वीडियोज़ आप नीचे देख सकते हैं-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# ये कौन सा स्कूल है, जिसमें इंडिया के सभी स्टार्स किड्स पढ़ रहे हैं? 

मुंबई में एक स्कूल है जिसमें अधिकतर स्टार्स के बच्चे पढ़ चुके हैं, या पढने जाते हैं. नाम है धीरुभाई अंबानी स्कूल. जाहिर सी बात है, इसे स्वर्गीय अंबानी अंकल के परिवार ने बनवाया था. स्कूल की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं नीता अंबानी. जैसा कि हम सब जान और देख चुके हैं, नीता की बॉलीवुड इंडस्ट्री में गहरी दोस्ती है.

धीरुभाई अंबानी स्कूल की फीस इतनी है, जितने में कानपुर में पूरा मोहल्ला पढ़ सकता है:

Advertisement

लोअर केजी से सातवीं तक: 1,70,000
क्लास 8 से 10: 1,85,000

चूंकि स्कूल की फीस बहुत है, यहां मौके भी बहुत हैं. प्रिंसटन और येल जैसी यूनिवर्सिटी में जाते हैं यहां के बच्चे.
dhirubhai ambani school
बांद्रा इलाके में हैं स्कूल.


अब जानिए यहां कौन-कौन पढ़ता या पढ़ चुका है:

  1. अर्जुन और सारा तेंदुलकर (सचिन और अंजलि तेंदुलकर के बच्चे)
  2. सुहाना और आर्यन खान (शाहरुख़ और गौरी)
  3. आराध्या बच्चन (ऐश्वर्या और अभिषेक)
  4. जानवी कपूर (श्रीदेवी और बोनी कपूर)
  5. सलमान खान वर्जिन हैं (सॉरी)
  6. रेहान और रिदान रौशन (ऋतिक और एक्स-वाइफ सुजैन)
  7. इरा खान (आमिर खान और एक्स-वाइफ रीना)
  8. शक्या और अकीरा अख्तर (फरहान आर अधुना अख्तर)
  9. अन्या, दीवा और त्ज़ार कुंदर (फराह खान और शिरीष कुंदर)

इनकी फोटो इसलिए नहीं लगाई है कि फोटो देखकर आप क्या करेंगे. रोज तो छपती है अखबारों में.
 

Advertisement

Advertisement