The Lallantop

पत्नी से झगड़ा हुआ तो 2 साल के बच्चे को बालकनी से फेंक दिया, फिर खुद भी नीचे कूद गया

पत्नी ने बताया- 'शराब के नशे में मिलने आया और बच्चे को उठाकर फेंक दिया'.

Advertisement
post-main-image
पुलिस मामले की जांच कर रही है. (सांकेतिक फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

दिल्ली (Delhi) के कालकाजी इलाके में एक पिता पर अपने 2 साल के बच्चे की हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि पिता ने बच्चे को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया. इसके बाद खुद भी दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी. पिता और बच्चे दोनों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक के हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक घटना शुक्रवार, 16 दिसंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे की है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि 16 दिसंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे एक पीसीआर कॉल आई थी. कॉलर ने पुलिस को बताया कि एक शख्स ने पहले अपने 2 साल के बेटे को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया और फिर खुद दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया.

कॉल मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस को जानकारी मिली कि घायल बच्चे और उसके पिता को घरवाले हॉस्पिटल ले गए हैं. पुलिस ने पूछताछ शुरू की. पता चला कि शख्स ओखला की संजय कॉलोनी का रहने वाला है. नाम है मान सिंह. उम्र 30 साल. 

Advertisement
‘शराब के नशे में मिलने आया था’

मान सिंह की पत्नी पूजा ने बताया कि पति के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे. मान सिंह से झगड़ा होने के बाद कुछ समय पहले वो अपनी दादी के घर कालका जी रहने आ गई थीं. पत्नी ने बताया कि 16 दिसंबर की शाम तकरीबन 6 बजे मान सिंह उनसे मिलने कालका जी आए थे. 

पत्नी के मुताबिक मान सिंह शराब के नशे में उनसे झगड़ रहे थे. इसके बाद 10 बजे के आसपास अचानक से मान सिंह ने अपने 2 साल के बेटे को गोद में उठाया और पहली मंजिल से उसे नीचे फेंक दिया. इसके बाद वो खुद भी नीचे कूद गए. पिता और बच्चे दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल मान सिंह एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं. वहीं बेटे को दूसरे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: पिता ने आफताब के परिवार पर लगाए आरोप, कहा- उनकी भी जांच हो

Advertisement

Advertisement