The Lallantop

बहुओं को 'छेड़ा', तो बेटों ने बाप को पीट-पीट कर मार डाला

"हम अपने बाप को सबक सिखाना चाहते थे"

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
झारखंड के गढ़वा जिले में सोमवार को दो बेटों ने अपने बाप को मौत के घाट उतार दिया. बेटों का बाप पर आरोप है कि वो उनकी पत्नियों को हैरेस करता था. पुलिस ने बेटों को मर्डर के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. 49 साल का सूरज पासवान अपने दो बेटे रिंकू पासवान और छोटू पासवान के साथ झारखंड के गढवा जिले में रहता था. दोनों बेटों की शादी हो चुकी थी. जब भी सूरज के बेटे काम के सिलसिले में गांव से बाहर जाते थे, वो अपनी बहुओं के साथ गलत व्यवहार करता था. संडे की रात को रिंकू की पत्नी अपने कमरे में सो रही थी. रिंकू का बाप नशे में टुन्न लगा उसे तंग करने. उसकी पत्नी मदद के लिए शोर मचाने लगी. बीवी की आवाज सुनकर रिंकू जब कमरे में आया तो उसने अपने बाप की हरकत देखी. उसने बाप को चेतावनी दे कर छोड़ दिया. क्योंकि वो नशे में था. इस घटना के बाद सूरज अपने दूसरे बेटे छोटू की बीवी को परेशान करने लगा. बाप की ये हरकत रिंकू और छोटू सह न सके. सूरज को सबक सिखाने के लिए उन्होंने उसकी पिटाई की. वो सूरज को जान से मारना नहीं चाहते थे पर पिटाई में जख्म गहरे लग गए. जब उनको लगा कि उनका बाप मर चुका है, तो हत्या को सुसाइड दिखाने के लिए उसे पेड़ से लटका दिया. पड़ोसी की नजर जब सूरज पर पड़ी तो उसने पुलिस को घटना की खबर दी. सूरज को उस हाल में देखकर पुलिस को पहले लगा कि उसने सुसाइड किया है. पर बेटों से पूछताछ करने पर सारा सच सामने आया. उनका कहना है कि वो बस अपने बाप को सबक सिखाना चाहते थे. पर शरीर पर लगे जख्मों से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement