PoK में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से सेना की जय-जयकार हो रही है. हर कोई सेना पर गर्व कर रहा है. राजनीति जितनी भी है, वो बीजेपी को लेकर हो रही है, लेकिन सेना के नाम पर हर कोई छाती 56 किए घूम रहा है. बिहार का एक किसान श्याम सुंदर सिंह भी इससे अछूते नहीं हैं. सीतामढ़ी के इस किसान ने सेना की हौसला अफजाई के लिए अनोखा फैसला लिया है.
सर्जिकल स्ट्राइक से खुश इस किसान ने सेना के लिए जो किया, वो किसी ने न किया
सर्जिकल स्ट्राइक पर बकैती करने वाले कुछ सीखें.

श्याम सुंदर सिंह सेना के जवानों के लिए अपनी एक किडनी और एक आंख दान करेंगे. वो बोले:
'अभी तो मैं सिर्फ एक किडनी और एक आंख दान कर रहा हूं, लेकिन अगर मेरे देश को और मेरे देश की सेना को जरूरत पड़ी तो मैं अपना पूरा शरीर दान में देने के लिए तैयार हूं.
भारतीय सेना के जवानों के वीरता भरे काम को देखते हुए श्याम सुंदर सिंह ने ये फैसला लिया और कहा कि आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारने पर उन्हें सेना के जवानों पर गर्व है. सुंदर कहे, 'हम लोग हर बार यही सुनते थे कि आतंकियों ने हमारी सेना के जवानों को मार डाला. ये पहली बार था जब हमने सुना कि हमारी सेना ने आतंकियों को उनके अड्डे में घुसकर मारा. ये सुनकर हमारी छाती चौड़ी हो गई.'
श्याम सुंदर खेती से अपना घर चलाते हैं, जिसमें उन्हें काफी परेशानी भी होती है, लेकिन उनके इस फैसले पर उनका परिवार उनके साथ है. उनकी पत्नी का कहना है कि 'उन्हें अपने पति के इस फैसले की बहुत खुशी है. देश की सेवा के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए.' इससे पहले सीतामढ़ी के ही एक सरकारी कर्मचारी अजीत कुमार सिंह ने अपनी एक महीने की सैलरी सेना राहत कोष में दान की थी.
ये भी पढ़ें: 'आलू की फैक्ट्री पर ध्यान दें राहुल गांधी, बड़े मामलों पर न बोलें' मोदी के पाले में आए केजरीवाल, राहुल गांधी को हौंका UP में BJP का चुनावी मुद्दा, ‘इस्लामाबाद में फहरा देंगे तिरंगा’ बाहर से धकियाए नवाज, घर में सबको गरियाएं नवाज फौजी के बेटे की तरह बोले अक्षय कुमार, ‘शर्म करो, शहीदों के परिवारों की सोचो’ PoK वाले चीख-चीखकर कह रहे हैं, ‘यहां आतंकवादी हैं, हमारी जिंदगी नरक हो गई है’













